PM Modi Israel Visit: भारत और इजराइल की दोस्ती नए आयाम को छूने जा रही है. क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से हैं इजराइल के दौरे पर. करीब 9 साल में दूसरी बार इजराइल के दौरे पर प्रधानमंत्री गए हैं और ऐसे में इस बीच में 30 घंटे का वक्त प्रधानमंत्री इजराइल में बिताने वाले हैं. इस दौरान पीएम मोदी कई अलग-अलग कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और इसके अलावा इजराइल के प्रधानमंत्री से भी उनकी मुलाकात होनी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इजराइली नेतृत्व के साथ सभी मुलाकातें यरूशलम में करने वाले हैं और इसी दौरे के बीच में पीएम मोदी इजरयली संसद जिसे नेसेट कहा जाता है उसको भी संबोधित करेंगे.
ये भी देखें- Ghazipur News: 100 दिन नहीं, अब 125 दिन काम! गांवों में आया रोजगार का बड़ा बूस्टर