द्वारका एक्सप्रेस-वे का PM Modi ने किया उद्घाटन,बोले- BJP रफ्तार के साथ कर रही है काम

द्वारका एक्सप्रेस-वे का PM Modi ने किया उद्घाटन,बोले- BJP रफ्तार के साथ कर रही है काम

सोमवार 11 मार्च को प्रधानमंत्री मोदी ने द्वारका एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन किया. बता दें कि उद्घाटन से पूर्व पीएम मोदी ने गुरुग्राम में भव्य रोड-शो कार्यक्रम में भी शामिल हुए. बता दें कि इस एक्सप्रवे के उद्घाटन के बाद अब दिल्ली से गुरुग्राम की दूरी को महज 25 मिनटों में पूरा कर लिया जा सकता है.

पूर्व सरकार पर किया हमला

पीएम मोदी ने जनता को संबोधित करने के दौरान पिछली सरकार पर हमला किया. पीएम बोले कि पहले की सरकारें छोटी सा कोई योजना बनाकर. छोटा सा कोई कार्यक्रम करके उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटते रहते थे. उन्होनें कहा कि वहीं, बीजेपी सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है, उसमें शिलान्यास व लोकार्पण के लिए समय और दिन कम पड़ रहे हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है. इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली-NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा.

खुशी है कि मुझे अवसर मिला

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज मुझे द्वारका एक्सप्रेस-वे देश को समर्पित करने का अवसर मिला है. इस प्रोजेक्ट पर 9,000 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं. आज से दिल्ली और हरियाणा के बीच परिवहन का अनुभव हमेशा के लिए बदल जाएगा. ये आधुनिक एक्सप्रेसवे न सिर्फ गाड़ियों में, बल्कि दिल्ली-NCR के लोगों की जिंदगी में भी ‘गियर शिफ्ट’ करेगा. पीएम ने कहा कि 2024 के अभी तीन महीने भी पूरे नहीं हुए हैं और इतने कम समय में 10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण हो चुका है.

 

यह भी पढ़े: Rahul Kaswan Resign from BJP: राजस्थान BJP सांसद राहुल कांस्वा कांग्रेस में हुए शामिल, मल्लिकार्जुन खरगे रहे मौजूद