Rahul Kaswan Resign from BJP
लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान से बीजेपी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सोमवार 11 मार्च को चूरू से भाजपा सांसद राहुल कांस्वा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है. इसके पीछे बड़ी वजह बताई गई है. कांस्वा टिकट कटने से नाराज थे. इसी कारण उन्होनें भाजपा से इस्तीफा दिया है.
राहुल कांस्वा कांग्रेस में हुए शामिल
सोमवार को राहुल कांस्वा ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है.बता दें कि कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सांसद को कांग्रेस में शामिल करवाया है. वहीं कांग्रेस में शामिल होने के बाद राहुल कांस्वा ने कहा कि ‘’ मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं. मेरे लोकसभा सीट के लोगों की आवाज को सुनते हुए मैं आगे वैसे ही काम करता रहूंगा."
यह भी पढ़े: Electoral Bond Case: खारिज हुई SBI की याचिका, 12 मार्च तक देनी होगी पूरी डिटेल्स