Chenab Rail Bridge : आज PM Narendra Modi के किया दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का Inauguration

PM Modi inaugurated the worlds highest railway bridge

PM Modi Jammu Kashmir Visit: जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी ने आज चिनाब ब्रिज का उद्घाटन किया.  वहीं जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्लाह, एलजी मनोज सिन्हा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे. उद्घाटन कार्यक्रम के बाद प्रधानंत्री ने कटरा की पावन धरती पर पहुंचे. जहां वंदे भारत को हरी झंडी दिखाकर जनसंबोधन कार्यक्रम में शिरकत की.

रेलवे नेटवर्क हकीकत बन गया है

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी अब रेलवे नेटवर्क के लिए एक हकीकत बन गया है. उन्होंने कहा कि उधमपुर, श्रीनगर और बारामुला ये सिर्फ एक नाम नहीं ये जम्मू-कश्मीर के नए सामर्थ्य की पहचान है. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने चुनौती को चुनौती देने का रास्ता चुना है. आज का ये कार्यक्रम भारत की एकता और भारत की इच्छाशक्ति का विराट उत्सव है. माता वैष्णो देवी के आशीर्वाद से आज वादी-ए-कश्मीर, भारत के रेल नेटवर्क से जुड़ गई.