वोट के लिए RJD-कांग्रेस कर रही छठी मईया का अपमान, बिहार में विपक्ष पर गरजे पीएम मोदी

PM Modi In Bihar: बिहार चुनाव सर पर हैं. सभी दल जनसभाएं और रैलियां कर जनता को अपनी ओर करने में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में बीजेपी भी इस बार बिहार के लिए कोई कमी नहीं बरतना चाहती. पीएम मोदी चुनाव से पहले कई रैलियां और जनसभाएं करते नजर आ रहे हैं.

PM Modi In Bihar slams congress and rjd over calling chhath puja gimmick
Image Source: Social Media (BJP)

PM Modi In Bihar: बिहार चुनाव सर पर हैं. सभी दल जनसभाएं और रैलियां कर जनता को अपनी ओर करने में जुटे हुए हैं. इसी क्रम में बीजेपी भी इस बार बिहार के लिए कोई कमी नहीं बरतना चाहती. पीएम मोदी चुनाव से पहले कई रैलियां और जनसभाएं करते नजर आ रहे हैं. इसी क्रम में गुरुवार को पीएम मोदी बिहार के मुजफ्फरपुर पहुंचे. 

आपको बता दें कि मुजफ्फरपुर में पीएम मोदी ने छठ को लेकर जनता को संबोधित किया. इसी के साथ विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि RJD और कांग्रेस ने छठी मईया का अपमान किया है. यह अपमान सहा नहीं जाएगा. साथ ही जनता से सवाल किया कि क्या इसकी सजा मिलनी चाहिए की नहीं? 

बिहार और देश का गौरव छव महापर्व 

पीएम मोदी ने कहा कि छठ महापर्व के बाद ये मेरी पहली जनसभा है. उन्होंने कहा कि हम छठ के गीत सुनते हैं तो भाव-विभोर हो उठते हैं.  छठी मईया की पूजा में मां की भक्ति है. छठी मईया की पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है.छठी मईया की पूजा हमारी साझी विरासत का उत्सव भी है. इसलिए हमारी सरकार का प्रयास है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे. इसी दौरान पीएम ने विपक्ष पर निशाना साधाय

वोट के लिए छठी मईया का अपमान कर रही है 

उन्होंने कहा कि मैं आपका बेटा छठी मईया की जय-जयकार दुनिया में कराने में लगा हुआ हूं. लेकिन दूसरी तरफ विपक्ष के कांग्रेस और RJD पार्टी के कुछ लोग हैं, ये लोग छठी मईया का अपमान कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि क्या कोई भी वोट के लिए छठी मईया का अपमान कर सकता है क्या? जनता से सवाल करते हुए पीएम मोदी बोले कि क्या हिंदुस्तान और मेरी माताएं जो इस दौरान निर्जला उपवास रखती हैं वो विपक्ष की इस बात को सहन कर सकती हैं क्या 

क्या इन्हें सजा मिलनी चाहिए? 

पीएम ने कहा कि ये लोग कितनी आसानी और बेशर्मी से कह देते हैं कि उनके लिए छठी मईया की पूजा नौटंकी है. ड्रामा है. ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं? PM बोले कि बिहार का गौरव और बढ़ाना, बिहार की मीठी बोली, बिहार की संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने में ले जाना, बिहार का विकास करना ही NDA और भाजपा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है.जब भारत समृद्ध था, आर्थिक रूप से, ज्ञान-विज्ञान की सबसे बड़ी ताकत था, तब उसमें बिहार की बहुत बड़ी भूमिका थी.इसलिए आज विकसित भारत बनाने के लिए भी बिहार का विकसित होना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: छपरा में दहाड़ेंगे पीएम मोदी, नालंदा में राहुल गांधी की रैली... आज बिहार में बढ़ेगा सियासी पारा