Breaking News: IIT Delhi के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का बड़ा संबोधन, छात्रों को दी खास सीख

IIT Delhi Convocation: PM Modi ने छात्रों को दिया सफलता का मंत्र, बोले- जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस

Bharat 24

IIT Delhi Convocation: आईआईटी दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कैंपस की पढ़ाई और जिंदगी की परीक्षा में बड़ा अंतर होता है. उन्होंने कहा कि आईआईटी की परीक्षा में सिलेबस तय होता है, लेकिन जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ ‘आउट ऑफ सिलेबस’ होता है. प्रधानमंत्री ने छात्रों से अपील की कि वे सिर्फ सवाल पूछने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके समाधान खोजने का साहस भी रखें.

दीक्षांत समारोह में 3000 से ज्यादा मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया. प्रधानमंत्री ने छात्राओं की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि अगर मेडल पाने वालों में बेटियों की संख्या और अधिक होती तो उन्हें और खुशी होती. इस टिप्पणी के बाद समारोह स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. पीएम मोदी ने कहा कि मुश्किलें अपने साथ अवसर भी लेकर आती हैं. जो लोग चुनौतियों में नए अवसर तलाशते हैं, उनके लिए वही चुनौतियां आगे बढ़ने का जरिया बन जाती हैं. उन्होंने छात्रों से जीवन में जिज्ञासा बनाए रखने और उन समस्याओं को पहचानने की सलाह दी, जिन्हें समाज ने लंबे समय से सामान्य मान लिया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि आईआईटी की डिग्री का मतलब सिर्फ एक अच्छा प्लेसमेंट हासिल करना नहीं है. यह इस बात का प्रमाण है कि छात्र कठिन समस्याओं को समझने और उनका समाधान खोजने की क्षमता रखते हैं. उन्होंने युवाओं को विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया.

ये भी पढ़ें- Assam Floods 2026: पानी ने मचाई तबाही! असम में बाढ़ का कहर... लाखों लोग बेहाल