PM Modi Gujarat Visit: युवाओं के बीच पीएम मोदी का जलव, 1 घंटे में फुल हुईं सारी सीटें

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री मोदी के युवाओं से संवाद को लेकर जबरदस्त उत्साह, BookMyShow पर एक घंटे में ही कार्यक्रम की सभी सीटें हुईं फुल.

Bharat 24

PM Modi Gujarat Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे. अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी वडोदरा में कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे. इसके अलावा वह युवाओं से सीधा संवाद भी करेंगे. प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

प्रधानमंत्री मोदी वडोदरा में करीब ₹35,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही वह युवाओं से संवाद कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. कार्यक्रम को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह है और रिपोर्ट के मुताबिक, बुकिंग शुरू होने के करीब एक घंटे के भीतर ही कार्यक्रम की सभी सीटें फुल हो गईं. पीएम मोदी अपने कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद करेंगे. प्रधानमंत्री अक्सर युवाओं से बातचीत के दौरान उन्हें पढ़ाई, नई चीजें सीखने और अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने के लिए प्रेरित करते रहे हैं. ऐसे में आज होने वाले संवाद को लेकर भी युवाओं में काफी उत्सुकता है.

ये भी पढ़ें- UP News: Saharanpur में मस्जिद के नीचे मिला कुआं! ASI ने लिए सैंपल, अब खुलेगा बड़ा राज?