पीएम मोदी का गुजरात को बड़ा तोहफा, 20,000 करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, कांग्रेस पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को मंगलवार को 20 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. इस अवसर पर उन्होंने राज्य में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ का उद्घाटन भी किया.

PM Modi gifts projects worth Rs 20,000 crore to Gujarat
Image Source: ANI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात को मंगलवार को 20 हजार करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी. इस अवसर पर उन्होंने राज्य में विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और कुछ का उद्घाटन भी किया. साथ ही, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया और जमकर आलोचना की.

"ये प्रोजेक्ट यहां के जीवन को नई गति देगी"

एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इस प्रोजेक्ट से इस पूरे इलाके की तस्वीर बदलेगी. ये प्रोजेक्ट यहां के जीवन को एक नई गति देगी. वाव-थराद और बनासकांठा के इस क्षेस मेरा काफी लगाव रहा है. मैंने मिशन मोड में किया. जितना हो सके, उतना गुजरात को हमने आगे बढ़ाया.

पीएम मोदी ने कहा कि आज मेरा मन एक और बात से प्रसन्न है. जब मैं यहां आया तो पहली बार मेरा विमान सीधे डीसा एयरबेस पर लैंड हुआ. डीसा का एयरबेस अंतरराष्ट्रीय सीमा से केवल 130 किमी दूरी पर है. आप समझ सकते हैं कि ये देश की सुरक्षा के लिए भी कितना अहम है लेकिन डीसा एयरबेस का काम आज से प्रारंभ नहीं हुआ. जब मैं मुख्यमंत्री था तब से मैंने जमीनें एक्वायर की और हम चाहते थे कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए भारत की पश्चिम सीमा की सुरक्षा के लिए ये डीसा अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है.

उन्होंने कहा मगर पता नहीं, दिल्ली में उस समय जो लोग राज करते थे, उन्हें गुजरात के प्रति क्या नफरत थी. राष्ट्र की सुरक्षा का ये प्रोजेक्ट भी सालों तक फाइलों में दबा रहा. आपने जब मुझे दिल्ली भेजा तो मैंने उन फाइलों को बाहर निकाला और आज उसका परिणाम है कि एयरफोर्स का एक बहुत बड़ा बेस अब डीसा से जुड़ गया है.

"कांग्रेस को गुजरात से नफरत"

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस देश को बांटने में लगी है. विकास का सिलसिला डबल ताकत से लगी है. कांग्रेस सरकारों को गुजरात से नफरत थी. देश को कांग्रेस से सावधान रहना चाहिए. वैश्विक संकट में भी विपक्ष राजनीति कर रहा है. गिद्धों की तरह कांग्रेस इंतजार कर रही है. हमने पूरे गुजरात में, गांव गांव को अच्छी सड़कों से जोड़ा. हाई स्पीड हाइवेज बनाए. वंदे भारत जैसे हाई स्पीड ट्रेनों की सुविधा भी गुजरात को मिल रही है.

प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि मुझे आज यहां दशकों पुराना हाल भी याद रहा है. वो दिन कोई नहीं भूल सकता, जब उत्तर गुजरात का नाम आते ही लोगों के मन में एक अलग ही तस्वीर बनती थी. सूखा, अकाल आदि को कौन भूल सकता है. सघर्ष से भरा ये जीवन, और कांग्रेस सरकार द्वारा हमारी निरंतर उपेक्षा… कौन भूल सकता है वो दिन. जब कई कई किमी दूर से पानी लाना पड़ता था.

गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी में बनेगा दुनिया का बहुत बड़ा केंद्र

उन्होंने कहा कि साल 2010 में यानी, आज से 15-16 साल पहले मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए सारंगपुर में देश का पहला सोलर पार्क का काम शुरू करवाया था. ये अपने में एक मल्टी टेक्नोलॉजी पार्क है, जिसने सोलर एनर्जी का मूवमेंट शुरू किया. आज गुजरात में जिस प्रकार सोलर एनर्जी का काम हो रहा है. जैसे आज ही खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क से जुड़ी परियोजनाएं शुरू हुई हैं. वो दिन दूर नहीं, जब गुजरात रिन्यूएबल एनर्जी में दुनिया का बहुत बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा.

ये भी पढ़ें: सबरीमाला मंदिर की सुरक्षा से लेकर भक्ष्य आरोग्य सुरक्षा कार्ड तक... केरल चुनाव को लेकर BJP ने जारी किया घोषणापत्र