जैसे-जैसे दिवाली नज़दीक आ रही है, देशभर में खरीदारी का माहौल भी तेज़ हो चला है. ऐसे समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक खास आग्रह किया है इस बार का त्योहार भारत में बने उत्पादों के साथ मनाया जाए.
रविवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से अपील की कि इस पर्व को 140 करोड़ देशवासियों की मेहनत, हुनर और रचनात्मकता का उत्सव बनाया जाए. उन्होंने लिखा, "आइए, इस त्योहारी मौसम में हम भारतीय उत्पादों को प्राथमिकता दें और गर्व से कहें यह स्वदेशी है."
खरीदारी को बनाएं प्रेरणा का जरिया
प्रधानमंत्री ने देशवासियों से यह भी कहा कि वे अपनी खरीदारी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करें ताकि और लोग भी लोकल प्रोडक्ट्स को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें. उनका मानना है कि जब आम नागरिक अपनी पसंद साझा करते हैं, तो उसका असर समाज पर गहरा पड़ता है.
सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पावन पर्व हर किसी के जीवन को सुख-समृद्धि और सौहार्द से आलोकित करे, यही कामना है।
— Narendra Modi (@narendramodi) October 20, 2025
सरकारी मुहिम को मिल रहा जनसमर्थन
इस पहल को और व्यापक रूप देने के लिए ‘माय गवर्नमेंट इंडिया’ नामक सरकारी प्लेटफॉर्म ने भी अभियान चलाया है. इस प्लेटफॉर्म ने अपने पोस्ट में नागरिकों से आग्रह किया कि वे दिवाली पर केवल स्वदेशी सामान खरीदने का संकल्प लें और अपने नज़दीकी कारीगरों, दुकानदारों और उत्पादकों का समर्थन करें. इस पोस्ट के जरिए लोगों को अपनी ‘स्वदेशी खरीदारी’ की सेल्फी साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है — खासतौर पर उस व्यक्ति के साथ, जिसने वह वस्तु बनाई हो.
हस्तशिल्प कलाकारों में उत्साह
प्रधानमंत्री की इस पहल का असर ज़मीन पर साफ दिखाई दे रहा है. देश के कई हिस्सों में स्थानीय कारीगरों और छोटे व्यापारियों ने बताया कि इस दिवाली ग्राहकों की रुचि देसी सामानों में बढ़ी है. मिट्टी के दीये बनाने वाले एक कलाकार ने कहा, "पहली बार ग्राहक खुद पूछते हैं — क्या ये मेड इन इंडिया है?"
Let’s mark this festive season by celebrating the hardwork, creativity and innovation of 140 crore Indians.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2025
Let’s buy Indian products and say- Garv Se Kaho Yeh Swadeshi Hai!
Do also share what you bought on social media. This way you will inspire others to also do the same. https://t.co/OyzVwFF8j6
सोशल मीडिया पर #SwadeshiSelfie और #VocalForLocal का बोलबाला
पीएम मोदी की अपील के बाद से ही सोशल मीडिया पर लोग अपने स्वदेशी उत्पादों के साथ ली गई तस्वीरें साझा कर रहे हैं. दीयों से लेकर हस्तनिर्मित सजावटी सामान, खादी के कपड़े, देसी मिठाइयां और लोकल खिलौनों तक — हर चीज़ को इस अभियान के तहत सराहा जा रहा है. कई फिल्मी सितारे, उद्यमी और प्रभावशाली हस्तियां भी इस मुहिम से जुड़ चुकी हैं.
यह भी पढ़ें: मालकिन की जान बचाने के लिए जहरीले कोबरा से भिड़ गया पालतू कुत्ता, जानिए किसकी हुई जीत?