PM Modi Maldives Visit Update: मालदीव पहुंचते ही पीएम मोदी ने मचाया 'तहलका'!

PM Modi created a sensation as he reached Maldives

Pm Modi Maldives Visit: एक वक्त था जब मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का नारा था, ‘इंडिया आउट’. सत्ता में आते ही उन्होंने चीन की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया और भारत से दूरी बनानी शुरू कर दी थी. लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मालदीव यात्रा ने ना सिर्फ दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा भरी, बल्कि यह भी दिखा दिया कि भारत से दूरी बनाना मंहगा सौदा हो सकता है.

इस यात्रा के दौरान भारत ने मालदीव को ₹4,850 करोड़ की लाइन ऑफ क्रेडिट दी. इसके साथ ही कर्ज चुकाने की शर्तों में ढील भी दी गई, जिससे मालदीव की अर्थव्यवस्था को राहत मिलेगी. भारत ने यह स्पष्ट कर दिया कि दोस्ती ज़ोर से निभाई जाती है, सिर्फ काग़ज़ों पर नहीं, ज़मीन पर भी.