PM Modi on Kolkata Fire Tragedy: कोलकाता में बुधवार तड़के एक होटल में भीषण आग लगने से कम से कम 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग घायल हुए हैं. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. दमकल विभाग और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव अभियान चलाया. घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है.
जानकारी के मुताबिक, कोलकाता के मध्य इलाके में स्थित एक होटल में बुधवार तड़के आग लगी. आग इतनी तेजी से फैली कि होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का पर्याप्त मौका नहीं मिल सका. दमकलकर्मियों को भी राहत एवं बचाव अभियान के दौरान घने धुएं के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. शुरुआती जानकारी के अनुसार हादसे में 9 लोगों की जान चली गई, जबकि 6 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बचाव दल ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकालने का अभियान चलाया. अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने के वास्तविक कारण की जांच अभी जारी है.
ये भी पढ़ें- Delhi की सड़कों पर दौड़ेंगी 200 नई Electric Buses! EV Charging Station का भी उद्घाटन