Mansukh Mandaviya On PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे करके रिकॉर्ड बना दिया है. उन्होंने ये किर्तिमान सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग को पीछे छोड़ कर बनाया है. केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे पीएम नरेंद्र मोदी की एक बड़ी उपलब्धि बताई और इसको लेकर सोशल मीडिया पर खास संदेश साझा किया है. उन्होंने इस उपलब्धि को देश के लिए गौरव का क्षण बताया.
मनसुख मंडाविया ने अपने एक्स पोस्ट में बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं. इसके साथ ही उन्होंने भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक इस पद पर रहने का रिकॉर्ड बना लिया है.
A historic milestone shaped by tireless dedication, decisive leadership and unwavering commitment to Bharat.
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) March 22, 2026
Prime Minister Shri @narendramodi Ji today completes 8,931 days in public office as the head of a government, surpassing all previous records to become the… pic.twitter.com/bIJx9idq6D
मेहनत और नेतृत्व का उदाहरण
मनसुख मंडाविया ने इस उपलब्धि को “अथक परिश्रम, निर्णायक नेतृत्व और देश के प्रति अटूट समर्पण” का परिणाम बताया. उन्होंने कहा कि यह सफर सिर्फ समय का आंकड़ा नहीं है, बल्कि मजबूत फैसलों और निरंतर सेवा की कहानी है.
उन्होंने अपने संदेश में यह भी लिखा कि नरेंद्र मोदी का यह सफर गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ था और अब वे प्रधानमंत्री के तौर पर देश का नेतृत्व कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने गरीबों के कल्याण, पारदर्शी शासन और राष्ट्र निर्माण को प्राथमिकता दी है.
140 करोड़ देशवासियों का विश्वास
मंडाविया ने कहा कि यह उपलब्धि देश के 140 करोड़ लोगों के विश्वास और समर्थन का प्रतीक है. उनके मुताबिक, जनता का भरोसा ही इस लंबे और सफल सफर की सबसे बड़ी ताकत रहा है.
राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ता भारत
अपने संदेश के अंत में उन्होंने इसे “नए भारत” के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि प्रधानमंत्री का यह नेतृत्व देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभा रहा है.
ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट तनाव के बीच पीएम मोदी ने बुलाई बड़ी बैठक, मीटिंग में कई बड़े मंत्री और अधिकारी मौजूद