प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार रात को सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCS) की बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली. इसमें पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर चर्चा की गई. यह बैठक अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के बाद वैश्विक स्थिति और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के मारे जाने के बाद बनी स्थिति का जायजा लेने के लिए बुलाई गई थी.