‘वोकल फॉर लोकल’ को लेकर पीएम मोदी की बड़ी अपील, कहा- स्वदेशी खरीदें और सेल्फी लेकर देश को करें प्रेरित

Swadeshi Products: त्योहारों की रौनक और रोशनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक दिलचस्प और ज़रूरी अपील की है, "देशी अपनाओ, तस्वीर बनाओ!" जी हां, इस बार पीएम मोदी ने दिवाली की खरीदारी को एक नया रंग दिया है. 

PM Modi big appeal for Vocal for Local says buy indigenous and inspire the nation by taking selfies
Image Source: ANI/ File

Swadeshi Products: त्योहारों की रौनक और रोशनी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से एक दिलचस्प और ज़रूरी अपील की है, "देशी अपनाओ, तस्वीर बनाओ!"
जी हां, इस बार पीएम मोदी ने दिवाली की खरीदारी को एक नया रंग दिया है. 

उन्होंने देश के नागरिकों से आग्रह किया है कि वे भारतीय उत्पाद खरीदें, और अपनी #SwadeshiSelfie सोशल मीडिया पर पोस्ट करें. उनका कहना है कि यह सिर्फ शॉपिंग नहीं, बल्कि आर्थिक देशभक्ति का प्रतीक है.

'वोकल फॉर लोकल' का अगला कदम

प्रधानमंत्री की यह अपील ‘वोकल फॉर लोकल’ मुहिम का अगला अध्याय है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "जब आप देशी उत्पाद खरीदते हैं, तो आप किसी कारीगर के चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, किसी छोटे व्यवसाय की दिवाली रोशन करते हैं." उनका सुझाव है, भारतीय मिठाई, मिट्टी के दीये, हस्तशिल्प, कपड़े, होम डेकोर जैसी चीजें खरीदें और दूसरों को भी प्रेरित करें कि वे 'मेड इन इंडिया' को चुनें.

ट्रेंड कर रहा है #SwadeshiSelfie

पीएम की इस मुहिम का असर सिर्फ दुकानों में ही नहीं, सोशल मीडिया पर भी दिख रहा है. #VocalForLocal, #SwadeshiSelfie, और #MadeInIndia जैसे हैशटैग ट्विटर और इंस्टाग्राम पर जमकर ट्रेंड कर रहे हैं. लोग हाथ से बने मिट्टी के दीये, इंडियन फैब्रिक से बनी ड्रेस, घर की देसी सजावट और मिठाइयों के साथ सेल्फी शेयर कर रहे हैं. कई सेलेब्रिटीज और डिजिटल इन्फ्लुएंसर्स भी इस मुहिम का हिस्सा बन चुके हैं.

दिवाली सिर्फ रोशनी की नहीं, पहचान की भी

पीएम मोदी का संदेश साफ है, ये सिर्फ कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक जन आंदोलन है. जब हम देशी उत्पादों को चुनते हैं, तो हम सिर्फ चीज़ें नहीं, बल्कि भारत की पहचान और भविष्य की आत्मनिर्भरता को चुनते हैं.

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में सलमान खान ने दिया कंटेस्टेंट को खास तोहफा, शान ने माहौल किया म्यूजिकल