Bigg Boss 19: वीकेंड का वार में सलमान खान ने दिया कंटेस्टेंट को खास तोहफा, शान ने माहौल किया म्यूजिकल

Bigg Boss 19 Big Update: बिग बॉस 19 की शुरुआत ही इस बार धमाकेदार हुई है, रंग, रोशनी और रिश्तों की रास के साथ. दिवाली सेलिब्रेशन के बहाने शो में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिला, जहां न सिर्फ फायरक्रैकर्स फूटे, बल्कि दिलों के जज़्बात भी खूब छलके.

Bigg Boss 19 Salman Khan gave a special gift to the contestants Weekend Ka Vaar
Image Source: Social Media/X

Bigg Boss 19 Big Update: बिग बॉस 19 की शुरुआत ही इस बार धमाकेदार हुई है, रंग, रोशनी और रिश्तों की रास के साथ. दिवाली सेलिब्रेशन के बहाने शो में एंटरटेनमेंट का जबरदस्त तड़का देखने को मिला, जहां न सिर्फ फायरक्रैकर्स फूटे, बल्कि दिलों के जज़्बात भी खूब छलके.

शो की ओपनिंग हुई पावरहाउस सिंगर जैस्मिन सैंडलस की धमाकेदार परफॉर्मेंस के साथ. सलमान खान के फेमस गाने "जे मैनु यार न मिले..." पर उन्होंने ऐसी परफॉर्मेंस दी कि पूरा मंच झूम उठा. जैस्मिन ने घर में एंट्री लेते ही प्यार की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी, "सच्चा प्यार किसके बीच है?" इस सवाल ने घरवालों में हलचल मचा दी.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

जहां कुछ ने अभिषेक बजाज और अशनूर कौर का नाम लिया, वहीं अशनूर ने रिश्ते को साफ-साफ "दोस्ती" करार दिया. फिर जब बसीर और नेहल का नाम आया, तो नेहल की शर्म ने काफी कुछ बयां कर दिया.

शान और अमाल मलिक की एंट्री ने बढ़ाया मूड

इसके बाद आए म्यूजिक माजिशियन शान, जिन्होंने अपने नए गाने "तुम जो कहो तो..." से घरवालों को गेम में उलझाया और डांस के मूड में ला दिया. फिर पहुंचे अमाल मलिक, जिनकी मौजूदगी ने घर में दोस्ती और दुश्मनी दोनों के रिश्तों को एक बार फिर हवा दी. अमाल ने तान्या और मालती के बीच की टेंशन पर चर्चा की, वहीं अभिषेक के साथ उनकी बॉन्डिंग भी गहराती नजर आई.

दिवाली गिफ्ट में नॉमिनेशन से राहत

बिग बॉस ने इस बार दिवाली पर सभी को चौंकाते हुए एक शानदार तोहफा दिया, कोई भी कंटेस्टेंट बेघर नहीं हुआ! चार नामांकन हुए, लेकिन सबको राहत मिली. गौरव खन्ना, मृदुल, मालती और नीमल गिरी, सभी नॉमिनेशन से बच निकले. मालती के लिए ये राहत थोड़ी भावुक भी रही, क्योंकि घर में वह इन दिनों अकेली पड़ती दिख रही हैं.

'थामा' स्टार्स की बिग बॉस में एंट्री

बिग बॉस के मंच पर फिर चमकी बॉलीवुड की स्टारकास्ट, फिल्म 'थामा' के प्रमोशन के लिए पहुंचे आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी. तीनों ने घरवालों के साथ जमकर मस्ती की, सवाल-जवाब खेले और रिश्तों को परखने की कोशिश की. आयुष्मान खुराना ने कई खुलासे किए, अभिषेक बजाज संग काम, अमाल के साथ फ्लाइट में बिताए दो घंटे, और गौरव खन्ना के शुरुआती दिनों की बातें भी कीं.

कौन 'थामा' और कौन 'लप्पू'?

‘थामा’ यानी स्टाइलिश दिखने वाला, लेकिन ‘लप्पू’ यानी अंदर से फुस्स! इस खेल ने घरवालों की असल सोच सामने ला दी. अमाल ने गौरव का नाम लिया, तो अभिषेक ने अशनूर की तारीफ में कहा, "अशनूर पर नूर है, लेकिन कोई गुरूर नहीं." वहीं शहबाज और तान्या ने मालती को 'थामा' बताया, लेकिन उनके खिलाफ माहौल दिखा. कुनिका, प्रणित, और अन्य घरवाले मालती को सॉफ्ट या कमजोर बता रहे हैं, जिससे लगता है कि आने वाले हफ्तों में घर का माहौल और गरमाने वाला है.