PM Modi Australia Visit: पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा कितना अहम? किन मुद्दों पर हुई अहम बातचीत ?

PM Modi in Australia: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पीएम मोदी का बड़ा संदेश, आतंकवाद के खिलाफ एकजुट दुनिया और कूटनीति से विवाद सुलझाने की दी सलाह.

Bharat 24

PM Modi in Australia:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिवसीय इंडोनेशिया यात्रा पूरी करने के बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंचे, जहां मेलबर्न के विक्टोरिया गवर्नमेंट हाउस में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी को औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया. इसके बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई और संयुक्त प्रेस वार्ता में कई अहम वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा की गई.

प्रेस वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद को पूरी मानवता के लिए सबसे गंभीर चुनौती बताते हुए कहा कि यह किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की समस्या है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी देशों को एकजुट होकर काम करना होगा. वहीं ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने भी भारत के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई.

ये भी पढ़ें- अमेरिका-ईरान तनाव के बीच भारत का मास्टरस्ट्रोक! चुपचाप कर ली बड़ी यूरेनियम डील, ऑस्ट्रेलिया के साथ किए 20 रक्षा समझौते