15 अगस्त पर PM मोदी ने युवाओं को दी बड़ी सौगात, आज से हुई 'विकसित भारत रोगजगार योजना' की शुरुआत

Independence Day 2025: 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana) की शुरुआत की.

pm modi announced viksit bharat rojgar yojna for youth starts from today
Image Source: Social Media

Independence Day 2025: 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से देश के युवाओं को एक बड़ा तोहफा दिया. उन्होंने प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (PM Viksit Bharat Rozgar Yojana) की शुरुआत की, जिसका बजट 1 लाख करोड़ रुपये रखा गया है. यह योजना खासतौर पर 3.5 करोड़ युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने के लिए बनाई गई है.

इस योजना के तहत पहली नौकरी ज्वॉइन करने वाले युवाओं को सरकार की ओर से 15,000 रुपये दिए जाएंगे. इसके अलावा, फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली कंपनियों को भी प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये तक का प्रोत्साहन मिलेगा.

योजना का उद्देश्य और महत्व

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर देना और उन्हें कौशल आधारित बनाना है.

  • योजना 18 से 35 साल के युवाओं को लक्षित करती है.
  • इसका फोकस मैन्युफैक्चरिंग, सर्विसेज और टेक्नोलॉजी सेक्टर में नौकरियां बढ़ाने पर है. 
  • योजना से मेक इन इंडिया को भी बढ़ावा मिलेगा.
  • युवाओं को नौकरी के साथ-साथ सोशल सिक्योरिटी, पेंशन और इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.
  • एमएसएमई यानी छोटे और मझोले व्यवसायों को भी इस योजना से सपोर्ट और बढ़ावा मिलेगा. प्रधानमंत्री ने कहा, “गरीबी क्या होती है, मैं जानता हूँ. इसलिए मेरी कोशिश रही है कि सरकार फाइलों में नहीं होनी चाहिए, बल्कि नागरिकों की ज़िन्दगी में सक्रिय रूप से मौजूद हो.”

योजना का संचालन और बजट

यह योजना कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) द्वारा संचालित की जाएगी. योजना का कुल बजट 99,446 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया है. योजना की शुरुआत 1 अगस्त 2025 से हुई और यह 31 जुलाई 2027 तक चलेगी. दो साल के अंदर 3.5 करोड़ नई नौकरियां सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है. पहली नौकरी ज्वॉइन करने वाले युवाओं के लिए लाभ युवाओं को सरकार की ओर से 15,000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी. फ्रेशर्स को नौकरी देने वाली कंपनियों को प्रति कर्मचारी 3,000 रुपये तक का इन्सेंटिव. नौकरी पाने वाले युवा स्किल्ड बनेंगे और लंबे समय तक रोजगार के लिए तैयार होंगे.

योजना का व्यापक प्रभाव

प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना न केवल युवाओं के लिए रोजगार बढ़ाएगी, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने, मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर को बढ़ावा देने, और एमएसएमई को सहारा देने में भी अहम भूमिका निभाएगी. इस योजना से देश के लाखों युवा स्वदेशी उत्पादन और कौशल आधारित रोजगार के अवसरों का लाभ उठा सकेंगे, जिससे भारत का आत्मनिर्भर और विकसित भारत बनाने का सपना साकार होगा.

यह भी पढ़ें: क्लीन एनर्जी से डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन तक... लालकिले से PM Modi का बड़ा ऐलान, जानें देश को क्या होगा फायदा