PM Kisan Yojana: आज खत्म होगा 22वीं किस्त का इंतजार, करोड़ों किसानों के खाते में आएंगे दो हजार रुपये

PM Kisan Yojana Two thousand rupees into the accounts of farmers

PM Kisan: देश के करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. 13 मार्च, शुक्रवार को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी से करीब 18,640 करोड़ रुपये किसानों के खातों में ट्रांसफर करेंगे. किसान इस किस्त का इंतजार फरवरी से कर रहे थे.

प्रधानमंत्री का कार्यक्रम गुवाहाटी में शाम 5 बजे से शुरू होगा. इसके बाद सिंगल क्लिक के जरिए किसानों के खातों में पैसे भेजे जाएंगे.