नई दिल्ली: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के खातों में आर्थिक मदद सीधे डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के जरिए पहुंचाई जाती है. इस साल 2 अगस्त 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से योजना की 20वीं किस्त जारी की. देशभर के लगभग 9.70 करोड़ किसानों के खातों में 2-2 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए. लेकिन कई किसानों के लिए यह खुशी अधूरी रह गई क्योंकि उनके खाते में अब तक पैसा नहीं पहुंचा. अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है, तो घबराने की जरूरत नहीं आपका पैसा अभी भी मिल सकता है, बस कुछ जरूरी कदम उठाने होंगे.
किस वजह से अटक रही है किस्त?
किस्त रुकने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. सबसे आम वजह है ई-केवाईसी (e-KYC) पूरी न होना. कई किसानों का आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, जिससे भुगतान रुक जाता है. वहीं, भूमि सत्यापन (Land Verification) अधूरा होना भी एक बड़ी समस्या है. इसके अलावा, बैंक डिटेल या नाम में गलती, और एक ही परिवार के कई सदस्य द्वारा योजना का लाभ लेना भी भुगतान रोक सकता है.
घर बैठे ऐसे करें e-KYC
अगर आपकी किस्त ई-केवाईसी की वजह से रुकी है, तो आप इसे घर बैठे आसानी से कर सकते हैं.
अगर ऑनलाइन e-KYC न हो पाए
अगर आपके आधार से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो आपको नजदीकी CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) जाना होगा. वहां बायोमेट्रिक के जरिए आपकी e-KYC पूरी की जाएगी.
अगर फिर भी दिक्कत आती है, तो किसान हेल्पलाइन 1800-180-1551 पर कॉल करके सहायता ले सकते हैं. जब तक आपका e-KYC, बैंक लिंकिंग और भूमि सत्यापन पूरा नहीं होता, किस्त आपके खाते में नहीं आएगी. इसलिए इन सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड की लिमिट हो गई खत्म, फिर भी कैसे मिलेगा फ्री इलाज? जानें क्या हैं योजना के नियम