नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अपने संबोधन में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं. उन्होंने इशारा किया कि आने वाले दिनों में टैक्स सिस्टम को और ज्यादा सरल, पारदर्शी और जन-हितैषी बनाने के लिए बड़े स्तर पर बदलाव किए जाएंगे. सरकार की योजना दीवाली से पहले इन सुधारों को लागू करने की है.