Haryana Diary: 2047 तक विकसित हरियाणा का प्लान तैयार! गुरुग्राम में CM सैनी का बड़ा विजन

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा विकसित भारत 2047 का ग्रोथ इंजन साबित होगा. नायब सिंह सैनी मंगलवार को गुरुग्राम यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में हरियाणा विजन-2047 के मद्देनजर आयोजित बजट पूर्व कार्यशाला में अपने विचार रख रहे थे. सीएम ने हरियाणा विजन 2047 रोडमैप के ध्येय के साथ वित्त वर्ष 2026-27 के लिए इंडस्ट्री, हैल्थ, आईटी तथा एजुकेशन सेक्टर से संबंधित हितधारकों के साथ आयोजित बजट पूर्व परामर्श बैठक प्री बजट कंसल्टेशन में हर पहलू पर विस्तार से चर्चा की.