ट्रैक पर लौटी भारत-अमेरिका ट्रेड डील, US जाएंगे पीयूष गोयल; टैरिफ पर बनेगी बात?

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों को नई दिशा देने की कोशिशें तेज़ होती नज़र आ रही हैं. इन्हीं कोशिशों के तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आगामी दिनों में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं.

Piyush Goyal US Visit in america over trade deal
Image Source: ANI

भारत और अमेरिका के बीच व्यापार संबंधों को नई दिशा देने की कोशिशें तेज़ होती नज़र आ रही हैं. इन्हीं कोशिशों के तहत केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल आगामी दिनों में अमेरिका की यात्रा पर जा सकते हैं. यह यात्रा उस वक्त हो रही है जब द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर दोनों देशों के बीच बातचीत एक सकारात्मक मोड़ पर है.

सूत्रों के अनुसार, भारत और अमेरिका के बीच व्यापार से जुड़े मुद्दों पर 16 सितंबर को दिल्ली में दिनभर चर्चा हुई. इस अहम बैठक में अमेरिका के प्रमुख वार्ताकार ब्रेंडन लिंच और भारत की ओर से वाणिज्य मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल शामिल रहे. बातचीत का यह दौर सफल रहा और इसके आधार पर पीयूष गोयल की यात्रा की योजना बनाई जा रही है.

दोनों पक्षों में सहमति, जल्द नतीजों की उम्मीद

बैठक के बाद जारी बयान में वाणिज्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि दोनों देशों ने "पारस्परिक लाभकारी" व्यापार समझौते को जल्द अंतिम रूप देने के लिए प्रतिबद्धता जताई है. लगभग सात घंटे तक चली वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया कि दोनों पक्ष अब प्रयासों में और तेजी लाएंगे ताकि समझौते को जल्द मूर्त रूप दिया जा सके.

ट्रंप सरकार के फैसले से आई थी रुकावट

गौरतलब है कि अगस्त 2019 में ट्रंप प्रशासन द्वारा कुछ भारतीय उत्पादों पर 50 प्रतिशत तक आयात शुल्क (टैरिफ) लगाने के फैसले के बाद से इस समझौते पर बातचीत थमी हुई थी. हालांकि, दोनों देशों के बीच अब तक पांच दौर की वार्ता हो चुकी है और अब एक बार फिर से नया रुख सामने आया है.

नवंबर तक पहले चरण के पूरा होने की उम्मीद

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि ट्रेड डील का पहला चरण नवंबर 2025 तक पूरा हो सकता है. उन्होंने कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने मंत्रियों को इस दिशा में तेज़ी से काम करने का निर्देश दिया था. पीयूष गोयल के अनुसार, मार्च 2025 से इस समझौते को लेकर माहौल सकारात्मक बना हुआ है और दोनों पक्ष लगातार प्रगति कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ये शख्स 33 साल से पी रहा Engine Oil, नाम है 'ऑयल कुमार', वीडियो देख आप भी रह जाएंगे भौचक्के