ये शख्स 33 साल से पी रहा Engine Oil, नाम है 'ऑयल कुमार', वीडियो देख आप भी रह जाएंगे भौचक्के

क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान तीन दशक से सिर्फ इंजन ऑयल पीकर ज़िंदा है? सुनने में असंभव लगता है, लेकिन कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक व्यक्ति की ये आदत सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई है.

Oil Kumar has lived on engine oil for 33 years video leaves people shocked
Image Source: Social Media

क्या आपने कभी सुना है कि कोई इंसान तीन दशक से सिर्फ इंजन ऑयल पीकर ज़िंदा है? सुनने में असंभव लगता है, लेकिन कर्नाटक के शिवमोग्गा जिले के एक व्यक्ति की ये आदत सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई है. लोग उसे ‘ऑयल कुमार’ के नाम से जानते हैं और उसकी यह अनोखी जीवनशैली वैज्ञानिक सोच को भी चुनौती देती नजर आती है.

चाय के साथ इंजन ऑयल

एक वायरल वीडियो में देखा गया कि कुछ लोग इस व्यक्ति को चावल और चपाती खाने के लिए देते हैं, लेकिन वह साफ मना कर देता है. इसके बजाय वह बोतल से गाढ़ा काला इंजन ऑयल पीने लगता है. इतना ही नहीं, दावा है कि वह रोज़ाना 7-8 लीटर बेकार इंजन ऑयल का सेवन करता है और यह सिलसिला 33 साल से चल रहा है.

वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

इंस्टाग्राम पेज @avalakki_pavalakki से साझा किए गए इस वीडियो में बताया गया कि ऑयल कुमार बिना किसी ठोस आहार के, केवल चाय और इंजन ऑयल के सहारे जीवित हैं. वीडियो में लिखा गया कि “शिवमोग्गा के ऑयल कुमार पिछले 33 सालों से बिना अनाज के जिंदा हैं.”

कभी नहीं पड़े बीमार, नहीं जाना अस्पताल

सबसे हैरान कर देने वाली बात ये है कि इतनी खतरनाक आदत के बावजूद ऑयल कुमार को कभी किसी गंभीर बीमारी ने नहीं घेरा. दावा किया गया है कि उन्हें अब तक एक बार भी अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ा. ऑयल कुमार खुद मानते हैं कि उनके इस असामान्य जीवनशैली के पीछे भगवान अयप्पा की कृपा है.

कितना खतरनाक है इंजन ऑयल का सेवन?

जहां ऑयल कुमार की कहानी इंटरनेट पर लोगों को चौंका रही है, वहीं विशेषज्ञ इसे बेहद खतरनाक मानते हैं. ज़हर नियंत्रण एजेंसियों के मुताबिक, इंजन ऑयल का सेवन करना जानलेवा हो सकता है. इससे अंगों को नुकसान, कोमा, या यहां तक कि मृत्यु भी हो सकती है. यदि कोई व्यक्ति गलती से भी इंजन ऑयल पी ले, तो उसे तुरंत मेडिकल मदद लेनी चाहिए. कुछ लोग ऑयल कुमार की कहानी को चमत्कार मान रहे हैं, तो कुछ इसे सोशल मीडिया का ढोंग भी बता रहे हैं. लेकिन एक बात तय है इस किस्से ने लोगों को हैरान कर दिया है और विज्ञान को सोचने पर मजबूर.

ये भी पढ़ें: ट्रंप को 'डेड इकोनॉमी' का करारा जवाब, 5 महीने में तीसरी बार दुनिया ने माना लोहा, बढ़ी भारत की ताकत!