जहरीली कफ सिरप से बच्चों की जान जाने के मामले में आखिरकार बड़ी कार्रवाई हुई है. श्रीसन फार्मा कंपनी के मालिक रंगनाथन को मध्य प्रदेश पुलिस ने चेन्नई से गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही थीं.
यह कार्रवाई मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में दर्ज मामलों के सिलसिले में की गई है, जहां कथित रूप से जहरीले Coldrif कफ सिरप के सेवन से अब तक 20 बच्चों की मौत हो चुकी है.