नई दिल्ली, चुनाव डेस्क: पांचों राज्यों (मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) में आगामी 3 दिसंबर को परिणाम आ जाएगा. करीब-करीब पांचों राज्यों में 3 दिसंबर (रविवार) की सुबह मतगणना शुरू हो जाएगी और शाम तक परिणाम भी आ जाएगा. इस बीच बृहस्पतिवार शाम को विभिन्न टेलीविजन समाचार चैनलों और एजेंसियों का एग्जिट पोल भी आ गया है. इस पर घमासान मचा हुआ है. एग्जिट पोल कुछ इस तरह उलझा हुआ है कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों ही इसे नकार रही हैं.
उधर, राजस्थान के फलोदी सट्टा बाजार (Phalodi Satta Bazaar Prediction) की खूब चर्चा है. इसके मुताबिक, राजस्थान में कांग्रेस सत्ता से बाहर जा रही है और भारतीय जनता पार्टी रिवाज के तहत सरकार बना रही है. ज्यादातर एग्जिट पोल भी इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है. इसके साथ फलोदी सट्टा बाजार का ताजा आंकलन यह बताता है कि मध्य प्रदेश में भी भाजपा ही सत्ता में वापस आ रही है. कुल मिलाकर फलोदी सट्टा बाजार के मुताबिक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भाजपा को सत्ता मिलने जा रही है.
Phalodi Satta Bazaar Prediction
फलोदी सट्टा मार्केट के मुताबिक, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भारतीय जनता पार्टी को 115-117 सीटें मिल सकती हैं. वहीं, कांग्रेस को 114-116 सीटें मिलने का दावा किया है. बता दें कि मध्य प्रदेश में कुल 230 विधानसभा सीटें हैं.
वहीं, राजस्थान (Rajasthan) में सट्टा बाजार भाजपा को 120-122 सीटें दे रहा है, जबकि कांग्रेस को सिर्फ 65-70 सीटें मिलती नजर आ रही हैं. यहां पर बता दें कि राज्य में कुल 200 सीटें, लेकिन मतदान 199 सीटें पर हुआ. इसके पीछे वजह यह है कि श्रीकरणपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया, जिससे यहां पर मतदान रद्द हो गया था.
उधर, छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) में सट्टा बाजार भाजपा को 50-52 सीटें दे रहा है, जबकि कांग्रेस को 37-39 सीटें मिल रही है. राज्य में कुल 90 सीटें हैं. फिलहाल यहां पर कांग्रेस सत्ता में है. इसके अलावा, तेलंगाना और मिजोरम (Telangana and Mizoram) का भी फलोदी सट्टा बाजार ने पूर्वानुमान जताया है. इसके मुताबिक, तेलंगाना और मिजोरम में कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है. यहां पर बता दें कि सट्टा बाजार में जिसका भाव जितना कम होता है, उसकी जीतने की संभावना उतनी ही अधिक होती है. वहीं, जिसका भाव जितना ज्यादा होता है, उसकी हारने की संभावना उतनी ही अधिक होती है.