Patna Students Protest: TRE-4 पर आर-पार! Bihar में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, Water Cannon का इस्तमाल

Patna Student Protest: TRE-4 परीक्षा में बदलाव की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़ CM हाउस की ओर बढ़े प्रदर्शनकारी

Bharat 24

Patna Student Protest: पटना में छात्रों का विरोध प्रदर्शन उस समय उग्र हो गया, जब प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करने लगे. छात्रों को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच कई जगहों पर धक्का-मुक्की की स्थिति भी देखने को मिली. प्रदर्शन कर रहे छात्र टीआरई-4 परीक्षा में बदलाव की मांग कर रहे हैं. छात्रों ने गांधी मैदान से मार्च शुरू किया और जेपी गोलंबर होते हुए डाक बंगला चौराहे की ओर आगे बढ़े. इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़ने की कोशिश की.

प्रदर्शनकारियों के मार्च को रोकने के लिए पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग की थी. हालांकि, छात्रों ने कई स्थानों पर बैरिकेड हटाकर आगे बढ़ने की कोशिश की. डाक बंगला चौराहे पर लोहे की शीट से की गई बैरिकेडिंग को भी प्रदर्शनकारियों द्वारा हटाए जाने की तस्वीरें सामने आईं. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के साथ सीआरपीएफ और आरआरएफ के जवानों को भी तैनात किया गया.

ये भी पढ़ें- Sambit Patra PC: Manufacturing Hub बनेगा भारत! BJP प्रवक्ता ने बताया Modi सरकार का Mega Vision