दो पत्नियां, दोनों निकलीं बेवफा! प्रेमी के साथ हुईं फुर्र, पटना के राजू की किस्मत के साथ ये कैसा खेला

किस्मत कब किस मोड़ पर क्या खेल दिखा दे, ये कोई नहीं जानता. कुछ ऐसा ही हुआ पटना के एक शख्स के साथ, जिसने दो बार शादी की, लेकिन दोनों ही बार उसकी पत्नियां उसे छोड़कर प्रेमियों के साथ फरार हो गईं.

Patna man marries twice both wives elope with their lovers
Image Source: Social Media

पटना: किस्मत कब किस मोड़ पर क्या खेल दिखा दे, ये कोई नहीं जानता. कुछ ऐसा ही हुआ पटना के एक शख्स के साथ, जिसने दो बार शादी की, लेकिन दोनों ही बार उसकी पत्नियां उसे छोड़कर प्रेमियों के साथ फरार हो गईं. और अब बेचारा पति रह गया अकेला, माथा पीटता हुआ.

प्यार की शुरुआत और फिर अचानक अंत

पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के धनुकी चलसा गांव के रहने वाले 40 वर्षीय राजू कुमार की पहली शादी कई साल पहले हुई थी. शुरुआत में सब कुछ ठीक था, लेकिन कुछ सालों बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े शुरू हो गए. फिर एक दिन ऐसा आया जब राजू की पहली पत्नी किसी युवक के साथ घर छोड़कर चली गई. पीछे छोड़ गई एक बेटी और कई सवाल. बेटी को राजू के पास ही छोड़ दिया गया.

दूसरी शादी: नई शुरुआत, लेकिन वही दुखद अंत

राजू की दूसरी शादी इसी साल 11 जुलाई को वैशाली जिले की 22 साल की युवती से हुई. उम्र का फर्क था, लेकिन परिवार को उम्मीद थी कि वक्त के साथ सब बेहतर हो जाएगा. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. शादी के महज दो महीने बाद, 16 सितंबर को दूसरी पत्नी भी प्रेमी संग फरार हो गई.

ऐसे हुई फरारी की प्लानिंग

राजू की बहन ने देखा कि उसकी भाभी एक अजनबी युवक के साथ बाइक पर जा रही है. जब तक किसी को खबर होती, वो दोनों गांव से काफी दूर निकल चुके थे. सुबह जब परिवार ने देखा तो घर से सोने के झुमके और अन्य गहने भी गायब थे.

केस दर्ज, पुलिस जांच में जुटी

राजू ने अपनी दूसरी पत्नी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और फरार पत्नी व उसके प्रेमी की तलाश जारी है. अब राजू की जिंदगी पूरे गांव में चर्चा और सहानुभूति का विषय बन गई है. दो बार शादी करके भी अकेला रह जाना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता. गांव के लोग अब शादी के नाम पर मज़ाक में राजू का उदाहरण देने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: Bihar: गयाजी में मिली आस्था को नई परिभाषा, रूस-यूक्रेन के नागरिकों ने एक साथ किया पिंडदान