Freedom Miss Bihar 2023: कौन हैं Smriti Bhagat? जिनके सिर सजा मिस बिहार का ताज

Freedom Miss Bihar 2023: कौन हैं Smriti Bhagat? जिनके सिर सजा मिस बिहार का ताज

पटना, न्यूज डेस्क: बिहार की राजधानी पटना में आयोजित फ्रीडम मिस बिहार 2023 (Freedom Miss Bihar 2023) के 13वें सत्र में नवादा की स्मृति भगत (Smriti Bhagat) के सिर ताज सज गया. अब वह राष्ट्रीय स्तर की मिस इंडिया कांटेस्ट में बिहार की दावेदारी पेश करेंगी. पटना, गया, मुजफ्फरपुर जैसे उत्तर और दक्षिण बिहार के प्रमुख शहरों की ब्यूटी को पछाड़ करके 20 साल की नवादा ने खिताब अपने नाम किया है. स्मृति की इस उपलब्धि से नवादा वासी भी काफी खुश हैं. चलिए जानते हैं कौन है स्मृति और क्या करती हैं?

शिक्षित परिवार से है नाता

स्मृति भगत का परिवार काफी पढ़ा लिखा है. उनके पिता संतोष भगत व्यवहार न्यायालय, नवादा में कार्यरत हैं, वहीं उनकी माता  सारिका भगत एक निजी विद्यालय में प्रिंसिपल हैं. स्मृति के दादा इंडियन रेलवे में कार्यरत थे और उनका भाई दिल्ली में  बी-टेक की पढ़ाई कर रहे हैं. मिस बिहार का खिताब जीतने वाली स्मृति भी खुद दिल्ली से वकालत की पढ़ाई कर रही हैं. ये भगत परिवार मूल तौर पर तो भागलपुर के रहने वाले हैं. लेकिन साल 2000 से इनका परिवार नवादा में रह रहा है. 

स्मृति ने क्लैट क्वालीफाई  किया

मिस बिहार का खिताब जीतने वाली स्मृति भगत सुंदरता के साथ-साथ पढ़ाई में भी काफी अच्छी है. देश के प्रतिष्ठित एग्जाम क्लैट क्वालीफाई करके वह गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी दिल्ली से वकालत की पढ़ाई कर रही हैं. इससे पहले अपने ददिहाल भागलपुर के डीएवी स्कूल से बारहवीं की परीक्षा पास की थी. नवादा के विकास किंडरगार्डेन से प्रारम्भिक शिक्षा ग्रहण की और फिर डीपीएस से दसवीं की परीक्षा पास की थी. बिहार का जलवा आगे बढ़ें, इस ख्वाहिश के साथ अब स्मृति आगे मिस इंडिया (Miss India) कांटेस्ट में हिस्सा लेंगी.