नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क: दिल्ली में कम पैसों में भी आराम से जिंदगी गुजर सकती है. यहां घूमने, खाने जैसी चीज़ों को लिए आपके जेब में बहुत ज्यादा पैसे होने जरूरी नहीं हैं. यहां तक की शॉपिंग के लिए भी यहां बहुत से ऐसे ठिकाने हैं जहां सस्ते में कैजुअल से लेकर पार्टी वेयर, फॉर्मल कपड़े मिल सकते हैं. इन दिनों सर्दियों का मौसम चल रहा है और आप ठंड के भी कपड़े सस्ते (Delhi Cheap Markets) में खरीद सकते हैं. तो चलिए जानते हैं उन मार्केट के बारे में जहां आप सस्ते कपड़े खरीद सकते हैं...
1. सरोजिनी नगर (Sarojini Nagar)
दिल्ली का सरोजिनी नगर बहुत ज्यादा फेमस है. यहां कई शहरों से लोग शॉपिंग करने आते हैं. गर्ल्स शॉपिंग यहां बहुत सस्ती और अच्छी होती है. आपको कपड़ों से लेकर फुटवेयर्स, ज्वैलरी बहुत कुछ यहां मिलेगा. यहां 50 रुपये के कपड़े भी मिल जाते हैं.
2. लाजपत नगर (Lajpat Nagar)
लाजपत नगर दिल्ली की दूसरी ऐसी जगह हैं जहां बहुत अच्छे कपड़े मिलते हैं. ये सरोजनी से थोड़ी महंगी हैं लेकिन यहां आपको ट्रेडिशनल वेयर्स भी मिलेंगे. आप फैब्रिक लेकर अपना कुछ मनपसंद बनवाना चाहती हैं, तो यहां आपको कपड़ा मिल जाएगा.
3. जनपथ (Janpath)
जनपथ मार्केट ज्यादा बड़ी नहीं है लेकिन यहां आप स्टाइलिश फॉर्मल और कैजुअल वेयर्स की शॉपिंग कर सकती हैं. यहां फुटवेयर्स, ज्वैलरी, पर्स सब कुछ मिलेगा. यहां बार्गेनिंग भी बहुत होती है. जैसे 800 रूपए की चीज़ को 300 रूपए में कर सकते हैं.
4. चांदनी चौक (Chandani Chowk)
चांदनी चौक दिल्ली की सबसे बड़ी और पुरानी मार्केट है. यहां कपड़ों की शॉपिंग के साथ आप रोजाना की जरूरत का सामान भी सस्ते में खरीद सकती हैं. ये बाजार शादी की शॉपिंग के लिए फेमस है. यहां चाहे ज्वैलरी हो, सूट, साड़ी, फुटवेयर्स, घर सजावट या फिर खानपान की चीजें सब मिल जाता है.