Pati Patni aur Panga: कलर्स टीवी एक बार फिर दर्शकों के लिए लेकर आ रहा है कुछ हटके — एक ऐसा रियलिटी शो, जिसमें ग्लैमर, रोमांस, कॉमेडी और रिश्तों का असली टेस्ट देखने को मिलेगा. इस नए शो का नाम है ‘पति, पत्नी और पंगा: जोड़ियों का रियलिटी चेक’, जिसे होस्ट करेंगे कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे. शो का फॉर्मेट ऐसा है जिसमें ग्लैमरस जोड़ियों को आम रिश्तों की तरह मुश्किल सवालों और टास्क से गुजरना होगा, और दर्शकों को मिलेगा एकदम रियल एंटरटेनमेंट.
ये जोड़ियां लेंगी रियलिटी टेस्ट में हिस्सा
शो में हिस्सा लेने जा रही हैं फिल्म और टीवी की कुछ सबसे चर्चित और पसंदीदा जोड़ियां. बताया जा रहा है कि इन 7 कपल्स को शामिल किया गया है. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, हिना खान और रॉकी जायसवाल, स्वरा भास्कर और फहाद अहमद, गीता फोगाट और पवन कुमार, गुरमीत चौधरी और देबिना बोनर्जी, सुदेश लेहरी और ममता लेहरी, अविका गोर और मिलिंद चंदवानी. हर कपल के रिश्ते में जहां प्यार है, वहीं चुनौतियां भी हैं और यही देखने को मिलेगा इस शो में, लाइव और बिना किसी फिल्टर के.
क्या होगा शो का कांसेप्ट?
‘पति, पत्नी और पंगा’ में हर एपिसोड एक नई चुनौती लेकर आएगा. इन चुनौतियों को पूरा करते हुए जोड़ियों को टीम वर्क, परस्पर समझ और धैर्य का परिचय देना होगा. शो में दिखेगा. टास्क बेस्ड एंटरटेनमेंट, हल्के-फुल्के झगड़े और मजेदार तू-तू मैं-मैं. रियल रोमांटिक मोमेंट्स और ढेर सारी हंसी के पल इस शो का उद्देश्य ये दिखाना है कि कैमरे के पीछे इन सेलेब जोड़ियों की जिंदगी कितनी असली और जटिल है जैसी आम लोगों की होती है.
कब से होगा ऑन एयर?
यह शो कलर्स के पॉपुलर शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ की जगह प्रसारित किया जाएगा. शूटिंग शुरू हो चुकी है और जल्द ही इसका धमाकेदार प्रोमो टीवी और सोशल मीडिया पर आने वाला है. ऑन एयर डेट और टाइम स्लॉट की जानकारी चैनल द्वारा ऑफिशियली जल्द जारी की जाएगी.
होस्टिंग में तड़का लगाएंगे मुनव्वर और सोनाली
जहां एक ओर मुनव्वर फारूकी अपने ह्यूमर और क्विक विट से माहौल को हल्का बनाएंगे, वहीं सोनाली बेंद्रे अपनी एलिगेंस और अनुभव से शो को संतुलन देंगी. दोनों की होस्टिंग जोड़ियों के पलों को और भी खास बनाएगी.
यह भी पढ़ें: 'द राजा साब' का DNA, Chandramukhi Bhool Bhulaiyaa South Horror Comedy जॉनर से बना लगता है ?