'चुप होने का मतलब बैठना नहीं होता...', रुबीना की बक-बक सुन परेशान हुए मुनव्वर फारुकी; कह डाली ये बात

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, असली जोड़ियों की रियल केमिस्ट्री अब पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. ‘पति पत्नी और पंगा’, एक नया रियलिटी शो है, जिसमें दर्शकों को सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्तों की हंसी-ठिठोली, नोकझोंक और अनकहे राज़ सुनने को मिलेंगे.

Pati Patni aur panga New Promo of rubina dilaik and abhinav shukla released
Image Source: Social Media

टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड तक, असली जोड़ियों की रियल केमिस्ट्री अब पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है. ‘पति पत्नी और पंगा’, एक नया रियलिटी शो है, जिसमें दर्शकों को सेलिब्रिटी कपल्स के रिश्तों की हंसी-ठिठोली, नोकझोंक और अनकहे राज़ सुनने को मिलेंगे. शो की मेजबानी कर रहे हैं मशहूर स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी और एवरग्रीन एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे, जो अपने अंदाज़ में कपल्स को टास्क्स और तीखे सवालों से चौंकाते नजर आएंगे.

प्रमोशनल वीडियो में देखा गया कि जब सोनाली बेंद्रे ने अभिनव शुक्ला से उनके शादी से पहले की जिंदगी के बारे में सवाल पूछा, तो जवाब देने से पहले ही रुबीना दिलैक बीच में कूद पड़ीं और सवालों के जवाब खुद देने लगीं. रुबीना की इस आदत से परेशान होकर मुनव्वर फारुकी ने मजाकिया लहजे में कहा, सवाल इनसे किया गया है और जवाब ये मैडम दे रही हैं.

इतना ही नहीं, जब रुबीना अपने पति की बात काटती रहीं, तो मुनव्वर झल्ला उठे और बोले, अरे, बोलने तो दो उसे इसके जवाब में रुबीना ने ताना मारा कि अगर उन्हें नहीं बोलना है तो उन्हें बैठा दिया जाए, जिस पर मुनव्वर ने चुटकी ली चुप रहना बैठने से नहीं होता, खड़े होकर भी चुप रहा जा सकता है. यह नोकझोंक प्रोमो को खूब वायरल बना रही है.

देखें वीडियो

कौन-कौन सी जोड़ियां लाएंगी शो में तड़का?

‘पति पत्नी और पंगा’ में जिन कपल्स को देखा जाएगा, उनमें शामिल हैं. रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला, हिना खान और रॉकी जयसवाल, अविका गोर और मिलिंद चंदवानी, गुरमीत चौधरी और देबिना बोनर्जी, गीता फोगाट और पवन कुमार, स्वरा भास्कर और फहद अहमद, सुदेश लेहरी और ममता लेहरी. यह सभी जोड़ियां शो में अपनी पर्सनल केमिस्ट्री के साथ-साथ रिश्तों में आने वाली खट्टी-मीठी टकरार भी शेयर करेंगी. इस हाई-वोल्टेज एंटरटेनमेंट का आगाज़ 2 अगस्त से हर शनिवार रात 9:30 बजे, कलर्स टीवी पर होगा. 

यह भी पढ़ें: OTT में कैद होगा आपका पूरा वीकेंड: थ्रिलर, ड्रामा और देशभक्ति कहानियों का मिलेगा भरपूर डोज