पासवर्ड या पासकोड सिक्योरिटी में कौन सा सबसे मजबूत? दूर कर लीजिए कंफ्यूजन

डिजिटल दुनिया में हम हर दिन किसी न किसी ऐप या वेबसाइट में लॉग-इन करते हैं. अभी तक ज्यादातर लोग अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का ही इस्तेमाल करते आए हैं. लेकिन तकनीक के लगातार विकसित होने के साथ अब एक नया विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. 

Passkey Vs Password which is more secure know difference
Image Source: Freepik

डिजिटल दुनिया में हम हर दिन किसी न किसी ऐप या वेबसाइट में लॉग-इन करते हैं. अभी तक ज्यादातर लोग अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड का ही इस्तेमाल करते आए हैं. लेकिन तकनीक के लगातार विकसित होने के साथ अब एक नया विकल्प तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. 

Passkey. अक्सर लोग पासवर्ड और पासकी को एक जैसा मान लेते हैं, जबकि सच यह है कि दोनों बिल्कुल अलग तरीके से काम करते हैं. अगर आप अपने अकाउंट की सिक्योरिटी को और मजबूत बनाना चाहते हैं, तो यह समझना जरूरी है कि दोनों में अंतर क्या है और आपके लिए कौन सा बेहतर है.

पासवर्ड पुराना तरीका, लेकिन अभी भी इस्तेमाल में

जिस तरह घर की सुरक्षा के लिए आप दरवाजे पर ताला लगाते हैं, ठीक उसी तरह पासवर्ड अकाउंट की पहली सुरक्षा परत के रूप में काम करता है.एक पासवर्ड में नंबर, अक्षर और सिंबल मिलाकर ऐसा कॉम्बिनेशन बनाया जाता है जो हैकर्स के लिए क्रैक करना मुश्किल हो. जब आप लॉग-इन करते समय पासवर्ड टाइप करते हैं, तो वह सीधे कंपनी के सर्वर तक जाता है. वहां सिस्टम आपके पासवर्ड को वेरिफाई करता है और सही होने पर आपको अकाउंट एक्सेस देता है. लेकिन समस्या यह है कि हैकर्स पासवर्ड को चोरी करने या क्रैक करने के कई तरीके अपना सकते हैं—फिशिंग से लेकर डेटा लीकेज तक.

Passkey नई टेक्नोलॉजी से गढ़ी गई स्मार्ट सिक्योरिटी

पासकी एक पासवर्ड-लेस लॉग-इन सिस्टम है. यानी आपको अपने अकाउंट में लॉग-इन करने के लिए लंबा-चौड़ा पासवर्ड टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ती. इसके बजाय आप, फिंगरप्रिंट स्कैन, फेस स्कैन, या फिर डिवाइस PIN का उपयोग करके लॉग-इन कर सकते हैं. पासकी को एडवांस्ड क्रिप्टोग्राफी टेक्नोलॉजी के जरिए बनाया जाता है. इस वजह से पासवर्ड की तुलना में इसे हैक करना बेहद मुश्किल होता है, क्योंकि पासकी कभी भी सर्वर पर सेव नहीं होती यह सिर्फ आपके डिवाइस में सुरक्षित रहती है.

गूगल की राय, पासकी ही है भविष्य की सुरक्षा

गूगल ने अपने ब्लॉग में स्पष्ट कहा है कि Passkey, पासवर्ड की तुलना में कहीं बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है. अगर आप अभी भी जीमेल अकाउंट में पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो पासकी सेट करके आप अपने अकाउंट को और ज्यादा सुरक्षित बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: आपकी रील्स एडिट करेगा गूगल, आ रहा कमाल का एडिटिंग फीचर, टाफट बना पाएंगे प्रोफेशनल Reels