अगर आप सोशल मीडिया के लिए Reels या शॉर्ट वीडियो बनाने में दिलचस्पी रखते हैं, तो Google Photos का नया अपडेट आपके काम को बेहद आसान बना देगा. गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक बार में पांच दमदार वीडियो एडिटिंग फीचर्स जारी किए हैं, जिनकी मदद से ऐप अब केवल फोटो स्टोरेज का टूल नहीं, बल्कि एक मिनी वीडियो स्टूडियो बन चुका है. इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स या फेसबुक Reels—अब सबके लिए तैयार वीडियो सीधे Google Photos से बनाए जा सकते हैं, वो भी बिना किसी बाहरी ऐप की जरूरत के.
आइए जानते हैं इन नए फीचर्स की पूरी जानकारी
1. अब और भी स्मार्ट Highlight Video क्रिएशन
Google Photos में जो सबसे बड़ा बदलाव आया है, वह है सिंक्ड म्यूजिक के साथ हाइलाइट वीडियो बनाने की सुविधा. अब ऐप खुद फोटो और वीडियो को म्यूजिक बीट्स के साथ मैच कर देता है.बस “Create” सेक्शन में जाकर Highlight Video चुनें और अपनी पसंद की मीडिया फाइलें जोड़ दें.व्लॉगर्स और Reels मेकर्स के लिए यह फीचर खासतौर पर गेम-चेंजर साबित होगा.
2. प्री-बिल्ट टेम्पलेट्स से झटपट बनाएं प्रोफेशनल वीडियो
नए अपडेट में Google Photos कई रेडी-मेड वीडियो टेम्पलेट्स दे रहा है.इनमें पहले से
• बैकग्राउंड म्यूजिक
• टेक्स्ट
• कट्स
• ट्रांज़िशन
सेट रहते हैं.
यूजर को बस अपनी फोटोज़ या वीडियो चुनने होते हैं और सेकंडों में एक शानदार, शेयर-रेडी वीडियो तैयार हो जाता है. कंपनी भविष्य में और भी टेम्पलेट्स जोड़ने वाली है.
3. नया री-डिज़ाइन वीडियो एडिटर – पहले से ज्यादा आसान
Google Photos ने एडिटर को पूरी तरह अपडेट कर दिया है.नया एडिटर एंड्रॉयड और iOS दोनों पर मिलेगा, जिसमें शामिल हैं.
• मल्टी-क्लिप एडिटिंग
• बेहतर टाइमलाइन
• एडेप्टिव कैनवासअब यूजर को बार-बार सेटिंग्स में नहीं फंसना पड़ेगा. सीधा टाइमलाइन पर जाकर एडिट करें और अपनी कहानी को स्मार्ट तरीके से तैयार करें.
4. म्यूजिक लाइब्रेरी से चुनें परफेक्ट ट्रैक
5. टेक्स्ट, स्टाइल और क्लिप-लेवल कंट्रोल
नए अपडेट में टेक्स्ट ओवरले फीचर को भी अपग्रेड किया गया है.
अब आप—
• नए फॉन्ट
• अलग-अलग रंग
• बैकग्राउंड स्टाइल
• कस्टम टेक्स्ट डिजाइन के साथ वीडियो को और आकर्षक बना सकते हैं.इतना ही नहीं, आप किसी एक क्लिप पर अलग म्यूजिक या टेक्स्ट जोड़कर वीडियो को और यूनिक बना सकते हैं.एंड्रॉयड पर यह नया एडिटर डिफॉल्ट वीडियो एडिटर की तरह काम करेगा, जिससे एडिटिंग स्पीड भी काफी बढ़ जाएगी.
यह भी पढ़ें: OnePlus का एक और धाकड़ फोन भारत में होने वाला है लॉन्च, इसमें क्या होगा खास? जानें डिटेल्स