Monsoon Session: सरकार vs विपक्ष! लोकसभा स्पीकर की चाय पार्टी का विपक्ष ने किया बहिष्कार

Monsoon Session: मानसून सत्र के आखिरी दिन भी संसद में विपक्ष का हंगामा जारी रहा, वंदे मातरम के गान के बाद लोकसभा स्थगित हुई, वहीं इंडिया ब्लॉक ने ओम बिरला की चाय पार्टी से बनाई दूरी.

Bharat 24

Monsoon Session: संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन भी विपक्षी सांसदों के हंगामे के बीच गुजरा. लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में अलग-अलग मुद्दों को लेकर विपक्षी सांसदों ने जोरदार विरोध किया. इसी बीच लोकसभा में राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम’ का गान हुआ और इसके बाद सदन की कार्यवाही को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया. सत्र के समापन के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की ओर से सभी दलों के फ्लोर लीडर्स के लिए चाय पार्टी का आयोजन प्रस्तावित किया गया था. हालांकि, इंडिया ब्लॉक के बैनर तले विपक्षी दलों ने इस चाय पार्टी का बहिष्कार करने का फैसला किया.

संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन भी सदन में राजनीतिक टकराव देखने को मिला. विपक्षी सांसदों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध दर्ज कराया. हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही पर भी असर पड़ा. मानसून सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर लगातार गतिरोध देखने को मिला था. आखिरी दिन भी यह राजनीतिक खींचतान खत्म होती नजर नहीं आई.

ये भी पढ़ें- Monsoon Session 2026: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! क्या रहा हासिल? | Parliament News