Monsoon Session 2026: हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! क्या रहा हासिल? | Parliament News

Monsoon Session 2026: राज्यसभा में ‘अस्पृश्यता’ के मुद्दे पर खरगे ने जताया अपमान का दर्द, बीजेपी ने नारेबाजी की निंदा कर जांच और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया.

Bharat 24

Monsoon Session 2026: राज्यसभा में गुरुवार को उस समय माहौल गरमा गया, जब कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कथित तौर पर हुई नारेबाजी और ‘अस्पृश्यता’ के मुद्दे को सदन में उठाया. खरगे ने इसे अपने लिए अपमानजनक बताते हुए कार्रवाई की मांग की. जवाब में बीजेपी की ओर से स्पष्ट किया गया कि पार्टी इस तरह की गतिविधियों का समर्थन नहीं करती और पूरे मामले की जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

बहस के दौरान खरगे ने रामलीला मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने वहां अपने भाषण में किसी धर्म या समाज का नाम नहीं लिया था. उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य केवल आम लोगों की समस्याओं को सामने रखना था. खरगे ने कहा कि वह लंबे समय से सदन में हैं और उन्होंने कभी अपनी पहचान या सामाजिक पृष्ठभूमि के आधार पर किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई. उन्होंने कहा कि उनमें अपने अधिकारों के लिए लड़ने की शक्ति है और वह हमेशा मजबूती के साथ अपनी बात रखते रहे हैं.

ये भी पढ़ें- FCRA Bill 2026: FCRA बिल पर संसद में महासंग्राम! विपक्ष का हंगामा, JPC के पास पहुंचा बिल!