Pariksha Pe Charcha: परीक्षाओं का मौसम जैसे-जैसे नज़दीक आता है, बच्चों के भीतर डर, दबाव और चिंता भी बढ़ने लगती है. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष कार्यक्रम Pariksha Pe Charcha 2026 छात्रों के लिए उम्मीद और हौसले की नई किरण लेकर आता है.
यह वह मंच है जहां विद्यार्थी सीधे पीएम से अपने मन की उलझनें साझा कर सकते हैं और पढ़ाई के दौरान सकारात्मक रहने के तरीके सीख सकते हैं. इस साल भी रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है और देशभर के छात्र, उनके माता-पिता और शिक्षक बड़ी संख्या में इसमें शामिल हो रहे हैं.
Pariksha Pe Charcha की शुरुआत वर्ष 2018 में हुई थी, और धीरे-धीरे यह परीक्षा तैयारी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया. पीएम मोदी सरल अंदाज़ में बच्चों से बात करते हैं, उनकी चिंताओं को समझते हैं और उन्हें जीवन से जुड़े ऐसे उपयोगी सुझाव देते हैं जिनसे उनका आत्मविश्वास बढ़ता है.पढ़ाई की रणनीति, टाइम मैनेजमेंट, ध्यान भटकने से बचना, सोशल मीडिया का असर—इन सभी पर खुले तौर पर चर्चा होती है. यही कारण है कि हर साल इस कार्यक्रम में भाग लेने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है.
कौन कर सकता है हिस्सा
Pariksha Pe Charcha 2026 में देशभर के तीन वर्ग शामिल हो सकते हैं—कक्षा 6 से 12 तक पढ़ने वाले छात्र, उनके माता-पिता और साथ ही शिक्षक. सरकार ने इन तीनों समूहों के लिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा खोली है ताकि हर कोई अपनी समस्या, अनुभव और सुझाव सीधे प्रधानमंत्री तक पहुंचा सके. यह कार्यक्रम सिर्फ विद्यार्थियों को ही नहीं, बल्कि माता-पिता और शिक्षकों को भी समझाता है कि परीक्षा के दौरान बच्चों को किस तरह सहयोग और प्रोत्साहन दिया जाए.
कार्यक्रम का उद्देश्य
इस संवाद श्रृंखला का मकसद सिर्फ exam tips देना नहीं, बल्कि छात्रों को मानसिक रूप से मजबूत बनाना है.पीएम मोदी हल्के-फुल्के अंदाज़ में बताते हैं कि कठिन समय में सकारात्मक सोच, संतुलित दिनचर्या और आत्मविश्वास कितना बड़ा फर्क ला सकते हैं.कई छात्र मानते हैं कि यह कार्यक्रम सुनने के बाद उनका परीक्षा-डर काफी कम हो जाता है और वे अधिक फोकस्ड होकर पढ़ाई कर पाते हैं.
रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख
Pariksha Pe Charcha 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है.छात्रों और अभिभावकों के पास अभी पर्याप्त समय है, लेकिन जल्दी रजिस्टर करना हमेशा बेहतर माना जाता है. रजिस्ट्रेशन पूरा होने पर प्रतिभागियों को एक प्रमाण पत्र भी मिलता है, जो बच्चों के लिए अतिरिक्त प्रेरणा का काम करता है.
रजिस्ट्रेशन कैसे करें
रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बहुत आसान है और कुछ ही मिनटों में पूरी हो जाती है.MyGov Innovate India की वेबसाइट पर जाकर “Participate Now” चुनें, अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करें और मोबाइल नंबर या ईमेल से लॉगिन करें. इसके बाद एक छोटा-सा क्विज या एक्टिविटी पूरी करनी होती है. छात्र चाहें तो 500 कैरेक्टर के भीतर पीएम मोदी से अपना सवाल भी भेज सकते हैं.इस सरल प्रक्रिया की वजह से देश के हर कोने से लोग आसानी से इस प्रेरणादायक कार्यक्रम का हिस्सा बन पा रहे हैं.
यह भी पढ़ें: UP Police SI Exam Date 2025: UPPRPB ने जारी की सब-इंस्पेक्टर परीक्षा की एग्जाम डेट, यहां देखें पूरा शेड्यूल