'15 दिन तक रोज पिया अपना यूरिन..', परेश रावल ने इंटरव्यू में किया चौंकाने वाला खुलासा

बॉलीवुड की चमक-धमक वाली दुनिया में आए दिन अजीबो-गरीब ट्रेंड्स सामने आते रहते हैं. कोई कोयले का पानी पी रहा है, कोई मिट्टी खा रहा है, और अब परेश रावल ने पेशाब पीकर इलाज करने का दावा कर दिया है. उन्होंने घुटने की चोट के इलाज में मेडिकल साइंस को एक किनारे रखकर ‘स्वयं निर्मित आयुर्वेद’ का सहारा लिया और 15 दिन तक अपना पेशाब पीकर खुद को ठीक कर लिया.

Paresh Rawal revealed that drinking his urine that drinking his urine helped him recover from a knee injury
प्रतीकात्मक तस्वीर | Photo: Internet

बॉलीवुड की चमक-धमक वाली दुनिया में आए दिन अजीबो-गरीब ट्रेंड्स सामने आते रहते हैं. कोई कोयले का पानी पी रहा है, कोई मिट्टी खा रहा है, और अब परेश रावल ने पेशाब पीकर इलाज करने का दावा कर दिया है. उन्होंने घुटने की चोट के इलाज में मेडिकल साइंस को एक किनारे रखकर ‘स्वयं निर्मित आयुर्वेद’ का सहारा लिया और 15 दिन तक अपना पेशाब पीकर खुद को ठीक कर लिया.  उन्होंने ये खुलासा अपने एक हालिया इंटरव्यू में किया है. 

पेशाब पीने से बीमारी ठीक होने का दावा

इंटरव्यू में बात करते हुए परेश रावल ने आगे कहा कि मैं इसे बीयर की तरह घूंट-घूंट करके पीऊंगा क्योंकि अगर मुझे इसे पीना ही है, तो मैं इसे सही तरीके से पीऊंगा. मैंने 15 दिनों तक ऐसा किया और जब एक्स-रे रिपोर्ट आई तो डॉक्टर हैरान रह गए. डॉक्टर ने एक्स-रे पर एक सफ़ेद लाइनिंग देखी, जो यह दर्शाती है कि यह ठीक हो गई थी. उन्होंने बताया कि चोट को ठीक होने में आम तौर पर 2 से 2.5 महीने लगते हैं, लेकिन वे डेढ़ महीने में ही ठीक हो गए थे.

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

परेश रावल के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है. कुछ लोग इसे ‘देशी उपचार’ कहकर सराह रहे हैं, तो कुछ इसे एक खतरनाक मिसाल बता रहे हैं. लेकिन क्या सच में पेशाब पीना सेहत के लिए फायदेमंद है या यह सिर्फ एक भ्रम है? चलिए आपको बताते हैं कि अपना पेशाब पिना हमारी हेल्थ के लिए कितना घातक साबित हो सकता है.

पेशाब पीने से क्या होता है?

संक्रमण का खतरा

1. पेशाब शरीर से निकली waste material यानी गंदगी है. इसमें बैक्टीरिया हो सकते हैं, जो दोबारा शरीर में जाकर यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और पेट की बीमारियां फैला सकते हैं.

2. किडनी पर डबल लोड

किडनी ने जिस टॉक्सिन को मेहनत से शरीर से बाहर निकाला है, अगर आप उसे फिर से अंदर ले जाएं, तो किडनी को दोबारा वही काम करना पड़ेगा. इससे किडनी पर ज़बरदस्त दबाव पड़ेगा.

3. डिहाइड्रेशन का खतरा

पेशाब में नमक और वेस्ट मटेरियल होता है. इसे पीने से शरीर में पानी की मात्रा घट सकती है, जिससे डिहाइड्रेशन, कमजोरी और चक्कर जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

4. पेट की समस्या

पेशाब पीने से पेट दर्द, उल्टी, दस्त और गैस जैसी समस्याएं आम हैं. मतलब सेहत सुधरने के बजाय और बिगड़ सकती है.

ये भी पढ़ें: पहलगाम हमले की रील देख रहे युवक पर जानलेवा हमला, चलती ट्रेन से बाहर फेंकने की कोशिश