इस्लामाबाद: भारत-पाकिस्तान के बीच जारी सैन्य तनाव के बीच पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान सरकार ने अपने नागरिक हवाई क्षेत्र (सिविल एयरस्पेस) को अस्थायी रूप से सभी नागरिक उड़ानों के लिए बंद कर दिया है. यह प्रतिबंध आज रात 3:15 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रभावी रहेगा.
इस निर्णय का सीधा संबंध पाकिस्तान के तीन प्रमुख एयरबेसों—नूर-खान (रावलपिंडी), रफीकी (झंग), और मुरिद एयरबेस (चकवाल) ठिकाने—पर आधी रात के दौरान हुए धमाकों से जोड़ा जा रहा है. इन धमाकों ने देश की वायु सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं, जिसके बाद यह आपात फैसला लिया गया.
सैन्य गतिविधियों में तेजी
जानकारों के अनुसार, एयरस्पेस को बंद करने का यह निर्णय सैन्य मूवमेंट और ऑपरेशनल सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लिया गया है. आशंका जताई जा रही है कि पाकिस्तान इस वक्त किसी बड़े जवाबी ऑपरेशन की तैयारी कर रहा हो, या फिर उसे भारत की संभावित कार्रवाई का डर हो.
पाकिस्तान में तनाव चरम पर
इन धमाकों के बाद पाकिस्तान में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं और प्रमुख शहरों में सैन्य तैनाती बढ़ा दी गई है. एयरबेस के आसपास आम लोगों की आवाजाही पर भी रोक लगाई गई है.
ये भी पढ़ेंः 'पाकिस्तान जंग चाहता है तो जंग सही', ख्वाजा आसिफ की ललकार पर शशि थरूर का पलटवार