अफगान महिला को पाकिस्तानी मंत्री ने ऐसा क्या बोला, जिससे भड़क गए लोग? देखें VIDEO

Khawaja Asif On Afgan Women: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. मामला एक अफगान महिला पत्रकार के साथ हुई बातचीत से जुड़ा है.

Pakistani minister Khawaja Asif Afghan woman that sparked public outrage Watch the video
Image Source: Social Media

Khawaja Asif On Afgan Women: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ सोशल मीडिया पर लगातार आलोचनाओं का सामना कर रहे हैं. मामला एक अफगान महिला पत्रकार के साथ हुई बातचीत से जुड़ा है. पत्रकार ने उनसे तालिबान के साथ पाकिस्तान के रिश्तों और अफगान महिलाओं के साथ हो रहे व्यवहार को लेकर सवाल किया था. यह बातचीत संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के दौरान हुई.

पत्रकार ने आसिफ से पूछा कि अफगान महिलाओं को लेकर तालिबान की नीतियों पर पाकिस्तान का क्या संदेश है. उन्होंने यह भी सवाल किया कि जब तालिबान को पाकिस्तान का दोस्त माना जाता था, तब उसकी नीतियों पर सवाल क्यों नहीं उठाए गए.

क्या है उस वीडियो में?

वायरल वीडियो में अफगान पत्रकार आसिफ से पूछती नजर आती हैं कि तालिबान के लिए उनका क्या संदेश है और क्या उसे अफगान महिलाओं के प्रति अपनी नीतियों में बदलाव करना चाहिए. उन्होंने यह भी पूछा कि जब तालिबान और पाकिस्तान के बीच रिश्ते अच्छे थे, तब पाकिस्तान ने उसे इन मुद्दों पर क्यों नहीं समझाया.

इसी दौरान आसिफ पत्रकार को बीच में रोक देते हैं और सवाल का सीधा जवाब नहीं देते. इसके बाद वह पत्रकार के पहनावे की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि वहां इस तरह वापस मत जाना. इसके साथ ही उन्होंने गर्दन घुमाकर एक इशारा किया, जिसे सोशल मीडिया पर कई लोगों ने धमकी जैसे संकेत के तौर पर देखा है. हालांकि, वायरल वीडियो के इशारे के सही मतलब की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है.

इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने आसिफ के इस इशारे की आलोचना की. कुछ लोगों का कहना है कि उनके इशारे का मतलब यह था कि अगर पत्रकार इसी तरह अफगानिस्तान लौटती हैं तो उनकी जान को खतरा हो सकता है. वीडियो में आसिफ के साथ खड़े कुछ लोगों के हंसने को लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए गए हैं.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ा तनाव

इस बीच अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव भी जारी है. 24 सितंबर को पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 10 जगहों पर हवाई और ड्रोन हमले किए. पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने कहा कि ये कार्रवाई एक दिन पहले अफगानिस्तान से आए ड्रोन के जवाब में की गई थी.

तरार के मुताबिक, जिन 10 जगहों को निशाना बनाया गया, उनका इस्तेमाल ड्रोन लॉन्च करने और उन्हें रखने के लिए किया जा रहा था. उन्होंने इन हमलों को सटीक और सीमित कार्रवाई बताया और कहा कि निशाना सिर्फ उन सैन्य ठिकानों को बनाया गया, जिनका पाकिस्तान पर हुए या होने वाले हमलों से सीधा संबंध था. पाकिस्तान का कहना है कि उसकी एयर डिफेंस ने अफगानिस्तान से आए ड्रोन को पहले ही रोक दिया था.

ये भी पढ़ें- UK एयरबेस पर हमले का अलर्ट? RAF Fairford की बढ़ी सुरक्षा, खाली कराए गए आसपास के घर