'कभी भी हो सकता है हमला..', भारत के एक्शन बौखलाया पाकिस्तान, रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने दिया बड़ा बयान

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खतरनाक मोड़ आ गया है. इस हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत में बदले की मांग तेज हो गई है. वहीं दूसरी तरफ भारत की सख्ती से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khwaja Asif) ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से कभी भी हमला कर सकता है.

pakistan defence minister Khwaja Asif statement pahalgam terror attack
File Image Source ANI

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में खतरनाक मोड़ आ गया है. इस हमले में 26 नागरिकों की मौत के बाद भारत में बदले की मांग तेज हो गई है. वहीं दूसरी तरफ भारत की सख्ती से पाकिस्तान बुरी तरह बौखलाया हुआ है. पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ (Khwaja Asif) ने सोमवार को सार्वजनिक रूप से कहा कि भारत कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से कभी भी हमला कर सकता है. उनके इस बयान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि पाकिस्तान को भारत की संभावित सैन्य प्रतिक्रिया का डर सता रहा है.

पाक ने फिर दी गीदड़भभकी

रूस में पाकिस्तान के राजदूत मोहम्मद खालिद जमाली ने भारत को गीदड़भभकी दी है कि यदि पाकिस्तान पर हमला हुआ या भारत ने उसके जल संसाधनों को बाधित किया, तो पाकिस्तान परमाणु हथियारों समेत पूरी ताकत से जवाब देगा. जमाली ने रूसी समाचार एजेंसी TASS से बात करते हुए कहा, "भारत का कोई भी युद्धक या जल रणनीति से संबंधित कदम हमारे लिए युद्ध की घोषणा होगी, और हमारा जवाब परमाणु विकल्पों तक भी जा सकता है."

सिंधु जल संधि पर विवाद

गौरतलब है कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को लेकर अपने रुख को सख्त कर लिया है और उसके जल प्रवाह को सीमित करने की दिशा में कार्रवाई शुरू की है. यह पाकिस्तान के लिए न केवल कूटनीतिक दबाव है, बल्कि उसकी सिंचाई और कृषि आधारित अर्थव्यवस्था के लिए खतरे की घंटी भी है.

पाकिस्तान ने किया मिसाइल परीक्षण 

परमाणु बयानबाज़ी के बीच, पाकिस्तान ने तीन दिनों में दूसरी बार मिसाइल परीक्षण किया है. सोमवार को उसने 120 किलोमीटर की मारक क्षमता वाली फतह सीरीज मिसाइल का परीक्षण किया, जबकि इससे पहले शनिवार को 450 किलोमीटर तक मार करने वाली अब्दाली मिसाइल का प्रदर्शन किया गया था. इन परीक्षणों को पाकिस्तान की शक्ति प्रदर्शन (Power Projection) की रणनीति माना जा रहा है.

भारत ने किया MIGM मिसाइल का सफल परीक्षण

रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) और भारतीय नौसेना ने सोमवार को स्वदेशी तकनीक से तैयार की गई मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है. आपको बता दें कि मल्टी-इन्फ्लुएंस ग्राउंड माइन (MIGM) एक अत्याधुनिक समुद्री हथियार है जो कई प्रकार के लक्ष्यों की पहचान कर उनके अनुसार प्रतिक्रिया देने की क्षमता रखता है. यह माइन पानी के भीतर रखी जाती है और जैसे ही दुश्मन के जहाज या पनडुब्बी इसकी सीमा में आते हैं, यह सटीक तरीके से हमला करती है.

ये भी पढ़ें: UN चीफ गुटेरेस ने की पहलगाम हमले की निंदा, पाकिस्तान को लगाई फटकार, जानें क्या कहा?