Pakistan Attack On Afghanistan: अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर एक बार फिर तनाव बढ़ गया है. अफगान अधिकारियों का आरोप है कि पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने देर रात अफगान सीमा में घुसकर कई रिहायशी इलाकों पर हवाई हमला किया.
अफगानिस्तान के प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने कहा कि यह हमला देश की संप्रभुता का उल्लंघन है. उनके मुताबिक, पाकिस्तानी विमानों ने कुनार, खोस्त और पक्तिका प्रांत के कुछ इलाकों को निशाना बनाया, जहां आम नागरिक रहते हैं.
रिहायशी इलाकों पर हुई बमबारी
अफगान प्रशासन के अनुसार, हमले में कई घरों को नुकसान पहुंचा है. कुछ मकान पूरी तरह से तबाह हो गए, जबकि कई अन्य इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. स्थानीय लोगों में हमले के बाद डर और चिंता का माहौल है.
🚨🔻A drone belonging to the Pakistani regime struck the homes of Shermast & Hassan Khan in the Gaji Khel village of the Mangritai area, Barmal District, Paktika Province.
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) June 10, 2026
As a result of the attack, one boy & two girls were killed:
Nizamullah, 7 years old, son of Shermast… pic.twitter.com/kRL6Zlm588
13 लोगों की मौत, कई घायल
अफगान अधिकारियों का कहना है कि इस हमले में कुल 13 लोगों की जान गई है. मृतकों में 11 बच्चे, एक महिला और एक बुजुर्ग व्यक्ति शामिल हैं. इसके अलावा 14 लोग घायल हुए हैं. घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.
अफगानिस्तान ने जताया विरोध
हमले के बाद अफगान सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. प्रवक्ता जबीउल्लाह मुजाहिद ने इस कार्रवाई की निंदा करते हुए कहा कि आम नागरिकों को निशाना बनाना बेहद गंभीर मामला है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान इस घटना को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहा है और इसे अंतरराष्ट्रीय नियमों के खिलाफ बताया है.
सीमा पर फिर बढ़ी चिंता
इस घटना के बाद दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव और बढ़ गया है. क्षेत्रीय हालात पर नजर रखने वाले विशेषज्ञों का मानना है कि सीमा पर बढ़ती घटनाएं आने वाले दिनों में दोनों देशों के संबंधों को और प्रभावित कर सकती हैं. फिलहाल इस मामले को लेकर दोनों देशों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है.
ये भी पढ़ें- गंगा से गंगासागर तक... PM मोदी के नेतृत्व में बदली BJP की तस्वीर, जानें कितनी मजबूत हुई भाजपा