एयरफोर्स डे पर पाकिस्तान ने लंबी-लंबी फेंका, राफेल-S400 को लेकर किए ऐसे दावे, सुनकर आ जाएगी हंसी

Pakistan Air Force Propaganda: पाकिस्तान वायुसेना ने एयरफोर्स डे के मौके पर भारत के खिलाफ कई बड़े दावे किए हैं. मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को लेकर पाकिस्तानी वायुसेना ने एक वीडियो जारी किया.

Pakistan bold claim on Air Force Day Did it lie about India airbases and the S-400
Image Source: Social Media

Pakistan Air Force Propaganda: पाकिस्तान वायुसेना ने एयरफोर्स डे के मौके पर भारत के खिलाफ कई बड़े दावे किए हैं. मई 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सैन्य टकराव को लेकर पाकिस्तानी वायुसेना ने एक वीडियो जारी किया. इसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान ने भारत के 32 एयरबेस को निशाना बनाया, दो एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम तबाह किए और कांडला पोर्ट तक ड्रोन भेजे.

इसके अलावा सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी जे-10 लड़ाकू विमान की कुछ तस्वीरें भी शेयर की गईं. इनमें विमान पर भारतीय राफेल का किल मार्क दिखाया गया. हालांकि, इन दावों के समर्थन में अब तक कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है.

भारत पर हमले का सबूत क्यों नहीं दिखा पाया पाकिस्तान?

ऑपरेशन सिंदूर को करीब डेढ़ साल होने वाला है, लेकिन पाकिस्तान अभी तक ऐसी कोई सैटेलाइट तस्वीर या अन्य ठोस सबूत सामने नहीं ला पाया है, जिससे भारत के किसी एयरबेस को बड़े नुकसान की पुष्टि हो सके.

यही स्थिति एस-400 सिस्टम और राफेल को लेकर किए गए दावों की भी है. पाकिस्तान ने भारतीय राफेल को गिराने का दावा जरूर किया, लेकिन इस दावे के समर्थन में भी कोई स्पष्ट सबूत सार्वजनिक नहीं किया गया है.

इसके उलट, भारत की तरफ से पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों की तस्वीरें और वीडियो सामने आए थे. इन हमलों में पाकिस्तान के कई एयरबेस को निशाना बनाया गया था.

भारत ने पाकिस्तान के 11 एयरबेस पर किया था हमला

उपलब्ध सैटेलाइट तस्वीरों और सामने आई जानकारी के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था. इनमें नूर खान यानी चकलाला एयरबेस, मुरीदके एयरबेस, रफीकी एयरबेस, सरगोधा एयरबेस और सजवाल या चुनियां एयरबेस शामिल थे. इसके अलावा पसरूर एयरस्ट्रिप, सियालकोट बेस, जकोबाबाद यानी शहबाज एयरबेस, सुक्कुर एयरबेस, भोलाड़ी एयरबेस और स्कर्दू एयरबेस पर भी हमले किए गए थे.

भारत की ओर से इन हमलों में ब्रह्मोस मिसाइलों का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई थी. हमलों के बाद पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हुए नुकसान की तस्वीरें भी सामने आईं.

पाकिस्तान के दावों पर लगातार उठते रहे सवाल

मई 2025 के सैन्य टकराव के बाद पाकिस्तान ने भारत को नुकसान पहुंचाने के कई दावे किए थे. वहीं, स्वतंत्र तस्वीरों और उपलब्ध जानकारी में पाकिस्तान के दावों की कई बातों की पुष्टि नहीं हो सकी.

भारत ने जहां पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर हमले की तस्वीरें और वीडियो सार्वजनिक किए, वहीं पाकिस्तान की ओर से भारत के एयरबेस और एस-400 सिस्टम को तबाह करने के दावों के समर्थन में वैसा ठोस सबूत सामने नहीं आया है. इसी वजह से पाकिस्तान के एयरफोर्स डे वाले नए वीडियो में किए गए दावों पर एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें- यूक्रेन में 'पोर्न' पर लगेगा टैक्स, एडल्ट कंटेंट से जंग के लिए पैसा जुटाएंगे जेलेंस्की, संसद पहुंचा बिल