अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर तनाव तेजी से बढ़ गया है. दोनों देशों की सीमा, यानी डूरंड लाइन पर शनिवार तड़के जोरदार झड़प की खबर सामने आई है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुबह करीब 3 बजे पक्तिका प्रांत के तेरवा इलाके में दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने आ गईं. फिलहाल इस ताजा संघर्ष में किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन हालात बेहद तनावपूर्ण बताए जा रहे हैं.