Pahalgam Terror Attack : पहलगाम हमले के बाद भारत 24 पर Mehbooba Mufti ने क्या कहा ?

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर की नींद उड़ा दी है. देशभर से इस मामले की कड़ी निंदा की जा रही है. इस बीच भारत 24 के साथ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खास बातचीत की.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने देशभर की नींद उड़ा दी है. देशभर से इस मामले की कड़ी निंदा की जा रही है. इस बीच भारत 24 के साथ जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने खास बातचीत की और इस हादसे पर अपनी प्रतिक्रिया साझा की है. जब उनसे सवाल किया गया कि आखिर इस हादसे पर पीडीपी आगे के बारे में क्या सोचती है? इस सवाल के जवाब में महबूबा मुफ्ती ने कहा कि ‘यह जो कुछ हमारे यहां हुआ टूरिस्ट आए उनके साथ हादसा हुआ ये किसी भी तरीके से अच्छा नहीं हुआ’. 

स्वर्ग में ऐसा होना अफसोस की बात 

आगे अपनी बात रखते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर को स्वर्ग कहा जाता है. ऐसे में स्वर्ग में किसी के साथ भी ऐसा होना बहुत बुरी बात है. उन्होंने कहा कि ये हमला सिर्फ उन पर्यटकों पर नहीं ये हम सब पर हमला है. क्योंकि आज पूरा जम्मू-कश्मीर इस समय रो रहा है. इसकी जितनी भी निंदा हो वो कम है. 

एकजुट हुआ देश 

वहीं जब उनसे पूछा कि क्या पहले भी ऐसी स्थिति थी. दरअसल इस हमले के बाद से ही देश एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठा रहा है. जम्मू-कश्मीर में भी इस हमले को लेकर प्रदर्शन जारी है. इसी से संबंधित जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल ऐसा पहले भी होता था. उन्होंने कहा कि कुछ दहशतगर्दों ने अगर ऐसा किया तो इसका मतलब ये नहीं कि सभी कश्मीर के लोग ऐसे ही हैं. 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे पर उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि कौन दहशतगर्द थे इसका पता जल्द से जल्द लगाया जाए. उनको पकड़कर सख्त से सख्त सजा दी जाए. साथ ही आगे के लिए भी कड़े प्रबंध किए जाए. ताकी आगे कुछ ऐसा न हो. 

यह भी देखें: