भारत छोड़ने की डेडलाइन खत्म, अटारी बॉर्डर से 531 पाकिस्तानी वापस भेजे गए, अब क्या कार्रवाई होगी?

    भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम देने के बाद रविवार को तय समयसीमा पूरी हो गई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निर्धारित समय के भीतर लौटने का आदेश दिया था.

    Pahalgam Terror Attack india pakistan deportation deadline to leave india 531 returned from attari border
    प्रतीकात्मक तस्वीर/Photo- Internet

    भारत सरकार द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम देने के बाद रविवार को तय समयसीमा पूरी हो गई है. पहलगाम आतंकी हमले के बाद सख्त कदम उठाते हुए भारत ने सभी पाकिस्तानी नागरिकों को निर्धारित समय के भीतर लौटने का आदेश दिया था. इस बीच, कई पाकिस्तानी नागरिक भारत से वापस लौट चुके हैं, लेकिन कुछ अब भी देश में रह गए हैं.

    अब तक 537 पाकिस्तानी वापस लौटे

    अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर तैनात प्रोटोकॉल ऑफिसर अरुण माहल ने जानकारी दी कि अब 29 अप्रैल तक सभी वीजाधारी पाकिस्तानी नागरिक भारत छोड़ सकते हैं. उन्होंने बताया कि रविवार को ही 237 पाकिस्तानी नागरिक भारत से पाकिस्तान भेजे गए, वहीं 116 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से वापस भारत लौटे. आपको बता दें कि पिछले चार दिनों में भारत से 537 पाकिस्तानी नागरिक पाकिस्तान वापस लौटे हैं, जबकि पाकिस्तान से 1387 भारतीय नागरिक भारत पहुंचे हैं.

    किस दिन कितने पाकिस्तानी वापस भेजे गए?

    जानकारी के मुताबिक, 24 अप्रैल को 28 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए और 105 भारतीय नागरिक लौटे. वहीं 25 अप्रैल को 191 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए और 287 भारतीय नागरिक लौटे थे. 26 अप्रैल को 75 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए तो 335 भारतीय नागरिक लौटे. वहीं आज 27 अप्रैल को 237 पाकिस्तानी नागरिक वापस गए हैं और 116 भारतीय नागरिक लौटे हैं. 

    अब आगे क्या होगा?

    सरकारी सूत्रों के मुताबिक, जो पाकिस्तानी नागरिक अब भी भारत में रुके हुए हैं, उन्हें जल्द से जल्द देश छोड़ने के निर्देश दिए जाएंगे. यदि वे निर्धारित समय के भीतर नहीं लौटते हैं, तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
     

    ये भी पढ़ें: अब पहलगाम के गुनहगारों की खैर नहीं, 1500 लोगों से पूछताछ, 15 की पहचान.. NIA की जांच में मिले अहम सुराग