OTT Release This Week: मार्च का तीसरा हफ्ता सिनेमा और ओटीटी प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस हफ्ते कई बड़ी फिल्में और सीरीज रिलीज हो रही हैं, जिनका सभी को बेसब्री से इंतजार है. जहां एक तरफ सिनेमा की दुनिया में 'धुरंधर: द रिवेंज' और पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, वहीं ओटीटी पर भी मनोरंजन का एक शानदार लाइनअप है. आइए जानते हैं इस हफ्ते किस-किस फिल्म और सीरीज का हमें इंतजार है.
1. चिरैया (20 मार्च) - जियोहॉटस्टार
कमलेश (दिव्या दत्ता) एक आदर्श बहू की भूमिका में हैं, लेकिन जब उसे पता चलता है कि उसकी ननद पूजा शादी में यौन शोषण का शिकार हो रही है, तो वह दुविधा में पड़ जाती है. इस फिल्म में भारतीय घरों में होने वाले अन्याय के खिलाफ उठाए गए कदमों पर जोर दिया गया है.
2. बॉर्डर 2 (20 मार्च) - नेटफ्लिक्स
सनी देओल के साथ 'बॉर्डर 2' ने ओटीटी पर दस्तक दी है. यह वॉर ड्रामा अपने एक्शन सीन्स और दिल छूने वाली कहानी के लिए मशहूर है. फिल्म में अहान शेट्टी, सनी देओल, वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ की अहम भूमिकाएं हैं, जो इसे और भी खास बनाते हैं.
3. कासरगोड एम्बेसी (20 मार्च) - जी5
मलयालम क्राइम थ्रिलर 'कासरगोड एम्बेसी' में दो चचेरे भाई अबू सलीम और गोविंद पाई के सफर की कहानी है. यह फिल्म उनके आपसी रिश्ते और उनके अस्तित्व को चुनौती देती है.
4. जटाधारा (20 मार्च) - जी5
एक्शन और हॉरर का शानदार मिश्रण 'जटाधारा' में सुधीर बाबू, सोनाक्षी सिन्हा और दिव्या खोसला कुमार जैसे सितारे हैं. यह फिल्म अलौकिक और एक्शन से भरपूर है, जो दर्शकों को एक अलग ही अनुभव देने वाली है.
5. पीकी ब्लाइंडर्स: द इमोर्टल मैन (20 मार्च) - नेटफ्लिक्स
किलियन मर्फी और टॉमी शेल्बी की वापसी के साथ 'पीकी ब्लाइंडर्स' का यह फीचर-लेंथ क्लाइमैक्स शॉक्स और ट्विस्ट से भरपूर है. टॉमी को अपने परिवार को बचाने के लिए बर्मिंघम लौटना पड़ता है, और साजिशों का पर्दाफाश होता है.
6. फ्यूरी सीजन 2 (18 मार्च) - नेटफ्लिक्स
'फ्यूरी' का सीजन 2 अब और भी धमाकेदार एक्शन और थ्रिलर से भरपूर है. यह सीजन पहले से कहीं ज्यादा अंधेरे और खतरनाक रास्तों पर ले जाता है, जहां लीना अपने पिता का बदला लेने के लिए एक खतरनाक रास्ते पर चलती है.
7. इम्परफेक्ट वुमन (18 मार्च) - एप्पल टीवी
यह आठ-एपिसोड साइकोलॉजिकल थ्रिलर, जिसमें एलिजाबेथ मॉस और केरी वाशिंगटन जैसे दिग्गज कलाकार हैं, दोस्ती, धोखा और अपराध के बीच महिलाओं की जटिलता को उजागर करती है.
8. इनविंसिबल सीजन 4 (18 मार्च) - नेटफ्लिक्स
मार्क ग्रेसन और उनके साथी हीरोज के लिए एक और खतरनाक यात्रा. 'विल्ट्रमाइट वॉर' की कहानी, जहां मार्क को नए और खतरनाक दुश्मनों से जूझना पड़ता है.
9. रेडियोएक्टिव इमरजेंसी (18 मार्च) - नेटफ्लिक्स
यह ब्राजीलियाई सीरीज 1987 में गोइयानिया में हुए सीजियम-137 दुर्घटना की नाटकीय और दिल दहला देने वाली कहानी को दर्शाती है, जिसमें शहर भर में रेडियोधर्मी प्रदूषण फैल जाता है और सैकड़ों लोग इसके शिकार हो जाते हैं.
ये भी पढ़ें: क्यों बदलना पड़ा सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान का नाम? डायरेक्टर अपूर्व लाखिया ने बताई पूरी कहानी