Hollywood Horror Films: अगर आप भी डर और सस्पेंस के शौक़ीन हैं, तो हॉरर फिल्में आपके लिए सबसे बेहतरीन एंटरटेनमेंट हो सकती हैं. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर ढेर सारी डरावनी फिल्में मौजूद हैं, जो न सिर्फ आपको डराएंगी, बल्कि आपके दिल की धड़कनें भी तेज़ कर देंगी. अगर आप सोच रहे हैं कि किस फिल्म को देखें, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं एक लिस्ट, जिसमें शामिल हैं कुछ बेहतरीन हॉरर फिल्में. ये फिल्में न सिर्फ आपको रोंगटे खड़े कर देंगी, बल्कि हर पल आपको स्क्रीन से बांधे रखेंगे.
'द कंज्यूरिंग'
अगर आप हॉरर फिल्मों के शौक़ीन हैं, तो 'द कंज्यूरिंग' को देखना आपके लिए एक बेहतरीन अनुभव हो सकता है. यह फिल्म अपनी डरावनी सीन्स और सस्पेंस के लिए जानी जाती है. फिल्म की कहानी एक परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुराने और खौ़फनाक घर में शिफ्ट हो जाता है. इसे जेम्स वॉन ने डायरेक्ट किया है और इस फिल्म में वेरा फार्मिगा और पैट्रिक विल्सन जैसे बेहतरीन एक्टर नजर आते हैं. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'एनाबेल'
वहीं अगर आपको कोई ऐसी फिल्म चाहिए, जिसमें डर और सस्पेंस का खूबसूरत मिश्रण हो, तो 'एनाबेल' एक अच्छा विकल्प हो सकता है. यह फिल्म एक रहस्यमय गुड़िया की कहानी पर आधारित है, जिसके जरिए एक शख्स लोगों की जिंदगी में खौ़फ पैदा करता है. 2014 में रिलीज़ हुई इस फिल्म में एनाबेले वलिस, वार्ड हॉर्टन और अल्फ्रे वुडार्ड जैसे स्टार्स ने बेहतरीन अभिनय किया है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.
'द शाइनिंग'
अगर आप हॉरर फिल्मों के पुरानी क्लासिक्स को पसंद करते हैं, तो 'द शाइनिंग' एक ऐसी फिल्म है, जिसे आपने जरूर सुना होगा. 1980 में रिलीज़ हुई इस फिल्म को स्टेनली क्रूबिक ने डायरेक्ट किया था और यह स्टीफन किंग की प्रसिद्ध किताब पर आधारित है. फिल्म में जैक निकोलसन का अभिनय आज भी दर्शकों के दिमाग में ताजे हैं. यह फिल्म अपने जबरदस्त सस्पेंस और डर के लिए प्रसिद्ध है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'द बाबाडूक'
2014 में आई 'द बाबाडूक' एक अलग तरह की हॉरर फिल्म है, जो एक मां और बेटे की खौ़फनाक कहानी पर आधारित है. इसमें एक किताब 'मिस्टर बाबाडूक' के जरिए बुरे सपने और खौ़फ का सामना करना पड़ता है. इस फिल्म के सस्पेंस और डर को महसूस करते हुए आप खुद को पूरी तरह से फिल्म में घिरा हुआ पाएंगे. इस फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'द डिसेंट'
अगर आपको हॉरर फिल्मों में सस्पेंस और थ्रिलर का मिश्रण पसंद है, तो 'द डिसेंट' एक बेहतरीन फिल्म हो सकती है. यह फिल्म छह महिलाओं की कहानी दिखाती है, जो एक गुफा में फंस जाती हैं और वहां उन्हें ऐसी खौ़फनाक चीज़ें दिखती हैं, जो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ती. यह फिल्म अपने भूतिया माहौल और डरावनी घटनाओं के लिए जानी जाती है. आप इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
'इंसिडियस'
अगर आप सुपरनेचुरल हॉरर फिल्मों के शौकीन हैं, तो 'इंसिडियस' आपके लिए परफेक्ट फिल्म हो सकती है. इस फिल्म में एक परिवार के बारे में दिखाया गया है, जो एक रहस्यमय दुनिया 'द फर्धर' में फंसा होता है. फिल्म में आत्माओं का भूतिया प्रकोप और उसके बाद के खौ़फनाक घटनाओं का असर दर्शाया गया है. इस फिल्म को जेम्स वॉन ने डायरेक्ट किया है और इसे आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.
'द ब्लैक फोन'
2021 में आई फिल्म 'द ब्लैक फोन' एक अमेरिकी सुपरनेचुरल हॉरर फिल्म है, जो बच्चों के अपहरण के खौ़फनाक क़िस्से को दिखाती है. फिल्म में एथन हॉक ने 'द ग्रैबर' नामक सीरियल किलर का रोल निभाया है, जो बच्चों को अगवा करता है. यह फिल्म डर और सस्पेंस के बेहतरीन मिश्रण के साथ दर्शकों को बांधे रखती है. इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: टूट जाएगा 'दंगल' का रिकॉर्ड? 15 दिनों में 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, जानें कितना हुआ कलेक्शन