टूट जाएगा 'दंगल' का रिकॉर्ड? 15 दिनों में 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही, जानें कितना हुआ कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. जहां पहली फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी लेकिन बाद में उसने बड़ा भौकाल बनाया, वहीं इसके सीक्वल ने रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी.

Dhurandhar 2 created havoc at the box office in 15 days know how much was the collection
Image Source: Social Media

Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन कर रही है. जहां पहली फिल्म की शुरुआत धीमी रही थी लेकिन बाद में उसने बड़ा भौकाल बनाया, वहीं इसके सीक्वल ने रिलीज के पहले दिन से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई शुरू कर दी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर ही करीब 100 करोड़ रुपये का कारोबार कर अपनी मजबूत शुरुआत का संकेत दे दिया था.

फिल्म की रफ्तार लगातार बनी हुई है और महज 15 दिनों में इसने दुनियाभर में 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. ताजा आंकड़ों के अनुसार, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1501 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है. भारत में फिल्म का नेट कलेक्शन 961 करोड़ रुपये है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 1134 करोड़ रुपये के पार जा चुका है. ओवरसीज मार्केट से फिल्म ने अब तक 367 करोड़ रुपये की कमाई की है.

पहले हफ्ते में ही बना दिया रिकॉर्ड जैसा माहौल

फिल्म ने अपने पहले ही हफ्ते में भारत से करीब 690 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी, जिससे इसकी सफलता का अंदाजा लग गया था. इसके बाद भी फिल्म की कमाई जारी रही और दूसरे हफ्ते में भी इसका प्रदर्शन स्थिर बना रहा. नौवें दिन से लेकर पंद्रहवें दिन तक फिल्म ने लगातार कमाई की, जिससे इसका कुल आंकड़ा तेजी से बढ़ता गया.

पहले पार्ट से आगे निकली ‘धुरंधर 2’

रणवीर सिंह की पहली फिल्म धुरंधर ने दुनियाभर में 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. लेकिन ‘धुरंधर 2’ ने इस आंकड़े को पीछे छोड़ते हुए खुद को और बड़े स्तर पर स्थापित कर लिया है. अब यह फिल्म अपने ही पहले पार्ट को टक्कर देती नजर आ रही है, जिससे मुकाबला और दिलचस्प हो गया है.

बड़ी फिल्मों से टक्कर, क्या टूटेगा रिकॉर्ड?

अगर ‘धुरंधर 2’ को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म बनना है, तो उसे बाहुबली 2, पुष्पा 2 और दंगल जैसी फिल्मों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना होगा. ‘पुष्पा 2’ ने करीब 1871 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन किया था, लेकिन वह भी टॉप रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच पाई. ‘दंगल’ अब भी सबसे आगे बनी हुई है.

हिंदी मार्केट में सबसे ज्यादा कमाई

फिल्म को साउथ मार्केट में भी रिलीज किया गया था, लेकिन तेलुगु को छोड़कर अन्य क्षेत्रों में इसे खास रिस्पॉन्स नहीं मिला. इसके बावजूद फिल्म का अधिकांश बिजनेस हिंदी मार्केट से ही आया है, जिसने इसे मजबूत बनाए रखा है.

वीकेंड पर टिकी निगाहें

अब दर्शकों और ट्रेड एक्सपर्ट्स की नजर आने वाले वीकेंड पर है. अगर फिल्म की कमाई में फिर उछाल आता है, तो यह जल्द ही भारत में 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है. कुल मिलाकर, ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को बड़ी फिल्मों की रेस में शामिल कर लिया है. अब देखना होगा कि यह फिल्म आने वाले समय में कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़ती है.

ये भी पढ़ें- थिएटर में चोरी-छिपे पहुंचे "अजय सान्याल", आम लोगों के साथ देखी धुरंधर 2; फैंस का आया रिएक्शन