Oppo ने लॉन्च किए दो दमदार स्मार्टफोन, 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी से लैस हैं नए डिवाइस; जानें कीमत

Oppo Reno 16 Pro: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने सोमवार को अपने नए स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया. इसके साथ कंपनी ने नया टैबलेट Oppo Pad 6 भी पेश किया है.

Oppo powerful smartphones new devices are equipped with 200MP camera and 7000mAh battery price
Image Source: Social Media

Oppo Reno 16 Pro: चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता ओप्पो ने सोमवार को अपने नए स्मार्टफोन सीरीज Oppo Reno 16 और Oppo Reno 16 Pro को घरेलू बाजार में लॉन्च कर दिया. इसके साथ कंपनी ने नया टैबलेट Oppo Pad 6 भी पेश किया है. नई रेनो सीरीज को दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट मीडियाटेक प्रोसेसर के साथ बाजार में उतारा गया है. 

खास बात यह है कि रेनो 16 प्रो में 200 मेगापिक्सल का कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. दोनों स्मार्टफोन एंड्रॉयड 16 आधारित ColorOS 16 पर चलते हैं और इनमें 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मिलता है. कंपनी के मुताबिक नई रेनो सीरीज की बिक्री चीन में 29 मई से शुरू होगी. फोन को प्रीमियम डिजाइन और हाई-परफॉर्मेंस फीचर्स के साथ पेश किया गया है, जिससे यह फ्लैगशिप सेगमेंट में मुकाबला करेगा.

कितनी है कीमत?

Oppo Reno 16 के 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की शुरुआती कीमत 3,499 चीनी युआन यानी करीब 49 हजार रुपये रखी गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत करीब 69 हजार रुपये तक जाती है.

दूसरी तरफ Oppo Reno 16 Pro की शुरुआती कीमत 4,499 चीनी युआन यानी लगभग 63 हजार रुपये है. इसके हाई-एंड मॉडल की कीमत करीब 74 हजार रुपये तक पहुंचती है.

कंपनी ने Reno 16 को गैलेक्सी पर्पल, हार्टबीट और मूनलाइट इज डार्क कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है. वहीं Reno 16 Pro को ड्रीम व्हाइट, हार्टबीट और मूनलाइट इज डार्क शेड्स में पेश किया गया है.

डिस्प्ले और प्रोसेसर में क्या खास?

Oppo Reno 16 Pro में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है. वहीं Reno 16 में 6.32 इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले मिलता है.

दोनों स्मार्टफोन में 240Hz टच सैंपलिंग रेट और शानदार कलर सपोर्ट दिया गया है. परफॉर्मेंस के लिए Reno 16 Pro में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर मिलता है, जबकि Reno 16 में Dimensity 8550 Super चिपसेट दिया गया है.

दोनों स्मार्टफोन 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 3.1 स्टोरेज सपोर्ट के साथ आते हैं. कंपनी का दावा है कि दोनों फोन IP69K रेटिंग के साथ लॉन्च किए गए हैं, जिससे ये पानी और धूल से बेहतर सुरक्षा प्रदान करेंगे.

कैमरा और बैटरी फीचर्स

Oppo Reno 16 Pro और Reno 16 दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है, जो OIS यानी ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन सपोर्ट करता है.

इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जो 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए दोनों स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है.

दोनों डिवाइस 4K 60fps वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं. बैटरी की बात करें तो Reno 16 Pro में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जबकि Reno 16 में 6700mAh की बैटरी मिलती है. दोनों फोन 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करते हैं, हालांकि वायरलेस चार्जिंग फीचर केवल प्रो मॉडल में दिया गया है.

Oppo Pad 6 भी हुआ लॉन्च

स्मार्टफोन के साथ कंपनी ने नया टैबलेट Oppo Pad 6 भी लॉन्च किया है. यह टैबलेट Oppo Pad 5 का सक्सेसर है और इसमें 12.1 इंच की बड़ी LCD स्क्रीन दी गई है, जिसका रिजॉल्यूशन 3000×2120 पिक्सल है.

डिस्प्ले में 144Hz अडैप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग का अनुभव काफी स्मूद हो सकता है. टैबलेट में MediaTek Dimensity 9500s प्रोसेसर दिया गया है और यह 16GB तक रैम सपोर्ट के साथ आता है.

यह डिवाइस Android 16 आधारित ColorOS 16 पर काम करता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिलता है. वहीं पावर के लिए 10,420mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का दावा करती है.

ये भी पढ़ें- अभिषेक बनर्जी के घर पर अचानक क्यों पहुंची पुलिस? बाहर ले गई स्क्रीन ने बढ़ाई हलचल, जानें पूरा मामला