अगर आप दमदार बैटरी, फास्ट चार्जिंग और 5G कनेक्टिविटी वाला स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Oppo की तरफ से आई यह खबर आपके लिए खास हो सकती है. कंपनी ने हाल ही में लॉन्च किए गए Oppo A6 Pro 5G की कीमत में बड़ी कटौती कर दी है.
भारी डिस्काउंट के बाद यह फोन अब 20,000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है, जिससे यह मिड-रेंज सेगमेंट में और ज्यादा आकर्षक बन गया है. यह स्मार्टफोन खास तौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है, जो लंबी बैटरी लाइफ और तेज चार्जिंग को प्राथमिकता देते हैं.
Oppo A6 Pro 5G पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर
Oppo A6 Pro 5G को कंपनी ने भारत में 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था. यह फोन दो स्टोरेज ऑप्शन में आता है — 8GB RAM 128GB और 8GB RAM 256GB. लॉन्च के समय इसका टॉप वेरिएंट 23,999 रुपये में उपलब्ध था. अब कंपनी की ओर से 2,000 रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट दिया जा रहा है. यह ऑफर Oppo की ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ Amazon और Flipkart पर भी लागू है.
डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत इस प्रकार हो गई है:
8GB RAM 128GB वेरिएंट: 19,999 रुपये
8GB RAM 256GB वेरिएंट: 21,999 रुपये इस प्राइस कट के बाद Oppo A6 Pro 5G सीधे तौर पर अपने सेगमेंट के कई फोन्स को कड़ी टक्कर देता है.
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस में भी दम
Oppo A6 Pro 5G में 6.75 इंच का HD LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की पीक ब्राइटनेस 1125 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन साफ दिखाई देती है. परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB रैम और 256GB तक की इंटरनल स्टोरेज मिलती है, जिसे माइक्रोSD कार्ड के जरिए बढ़ाया भी जा सकता है.
लेटेस्ट सॉफ्टवेयर और AI फीचर्स
यह स्मार्टफोन Android 15 पर आधारित ColorOS 15 पर काम करता है. इसमें कई नए AI फीचर्स दिए गए हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाते हैं. कैमरा और बैटरी इसकी सबसे बड़ी ताकत, फोटोग्राफी के लिए Oppo A6 Pro 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मोनोक्रोम सेंसर. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. बैटरी की बात करें तो इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. साथ ही फोन में 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे बैटरी बहुत कम समय में चार्ज हो जाती है.
मजबूती में भी आगे
Oppo A6 Pro 5G को IP66, IP68 और IP69 रेटिंग मिली है, यानी यह स्मार्टफोन पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित है.कुल मिलाकर, नई कीमत के साथ Oppo A6 Pro 5G उन यूजर्स के लिए एक मजबूत विकल्प बनकर उभरा है, जो बजट में पावरफुल बैटरी और प्रीमियम फीचर्स वाला 5G फोन तलाश रहे हैं.
यह भी पढ़ें: Samsung का धमाकेदार ऑफर, फ्री में दे रहा 10 हजार रुपये का Amazon गिफ्ट कार्ड, बस करना होगा ये काम